भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वन-डे सीरीज का तीसरा मुकाबला 19 जनवरी यानी रविवार को खेला जाएगा।
तीसरा वन-डे इंटरनेशनल के बंगलूरू को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय समयानुसार यह मुकाबला दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।
मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनल्स पर किया जाएगा।
स्टार स्पोर्ट्स के अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर होगी। साथ ही साथ लाइव स्कोरबोर्ड और मैच की रियल टाइम कवरेज, रिकॉर्ड्स और अहम जानकारियों के लिए आप
amarujala.com देख सकते हैं।
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी।
ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, पैट्रिक कमिंस, एश्टन एगर, पीटर हैंड्सकांब, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशाने, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एशटन टर्नर, डेविड वार्नर और एडम जांपा।