ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में जैसे-तैसे छह विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए। 99 रन पर ही ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट गिर चुके थे, लेकिन पैट कमिंस (15) और कैमरोन ग्रीन (17) के बीच 112 गेंदों में 34 रन की अटूट साझेदारी हुई। अब ऑस्ट्रेलिया भारत से सिर्फ दो रन आगे है और उसके चार विकेट शेष है।
तीसरे सेशन में कुल 38 ओवर फेंके गए, जिसमें 68 रन ही बन पाए, लेकिन भारत ने चार विकेट भी लिए।
अश्विन की गेंद पर कमिंस के बल्ले का बाहरी किनारा लगा था, लेकिन विकेटकीपर पंत कैच करने में नाकाम रहे। 60 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 122/6 कैमरोन ग्रीन (9) और पैट कमिंस (12)
कमिंस और कैमरोन ग्रीन दोनों ही खिलाड़ी अच्छी-खासी बल्लेबाजी करना जानते हैं। ग्रीन का तो घरेलू क्रिकेट में काफी नाम है। देखना होगा अपनी टीम को संकट से दोनों उबार पाते हैं या नहीं?
ऑस्ट्रेलिया बेहद दयनीय हालत में है। जैसे-तैसे उसने 100 रन का स्कोर पार किया है। भारत के स्कोर से मेजबान टीम अब भी 27 रन पीछे है। 50 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 104/6 कैमरोन ग्रीन (2) और पैट कमिंस (2)
मैथ्यू वेड 35 तो नए बल्लेबाज ट्रेविस हेड भी 10 रन बनाते हुए दहाई के आंकड़े तक पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया अब भी 29 रन पीछे है।
ऑस्ट्रेलिया ने 71 रन पर तीसरा विकेट खोया। भारत के स्कोर से अब भी 60 रन पीछेे।
भारत ने इस सत्र में दो विकेट गिरे। उमेश यादव ने जो बर्न्स के रूप में उन्होंने पहला झटका दिया, लेकिन फिर वह चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट लिया। पहली पारी के सर्वाधिक रन स्कोरर मार्नस लाबुशेन 28 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया भारत से 66 रन पीछे है।
28 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 65/2 मैथ्यू वेड (28) और स्टीव स्मिथ (6)
लाबुशेन के आउट होने के ठीक अगले ओवर की पहली ही गेंद पर सिराज की जोरदार अपील। फैसला फिर ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में। मैथ्यू वेड थे बल्लेबाज
अंपायर ने फैसला ठुकराया तो मामला टीवी अंपायर तक पहुंचा। गेंद पर विकेट पर जाकर खत्म हो रही थी इसलिए भारत रिव्यू गंवाएगा नहीं लेकिन विकेट भी नहीं मिला।
लाबुशेन 18 और मैथ्यू वेड 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 27 रन की साझेदारी हो चुकी है।
जसप्रीत बुमराह को मार्नस लाबुशेन ने मिड ऑन क्षेत्र में सीधे बल्ले के साथ शानदार चौका मारा।
7.3 ओवर फेंकने के दौरान उमेश यादव चोटिल। पूरा ओवर भी नहीं फेंक पाएंगे। मैदान से तुरंत बाहर गए, उनकी जगह अगली तीन बॉल फेंकने मोहम्मद सिराज आए हैं। भारत के फैब-4 पेसर्स में से तीन चोटिल। इशांत और मोहम्मद शमी पहले ही टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। अब उमेश यादव की फिटनेस पर भी सवाल। अकेले बुमराह किला भिड़ा रहे।
मैथ्यू वेड 3 और मार्नस लाबुशेन भी इतने ही रन बनाकर खेल रहे। जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव कसी गेंदबाजी कर रहे, लेकिन बल्लेबाज अच्छी गेंद में भी सिंगल्स चुराने में सक्षम
इस बार जो बर्न्स (4) को भाग्य का सहारा नहीं मिलेगा। उमेश यादव की बेहतरीन गेंद पर बर्न्स के बल्ले का बाहरी किनारा विकेटकीपर पंत के दस्तानों में समां गया। भारत की बढ़त अब 125 रन हुई। चार ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 6/1 मैथ्यू वेड (1) और मार्नस लाबुशेन (1)
खेल के शुरुआती दौर में इस तरह का जोखिम ऑस्ट्रेलिया को भारी पड़ सकता है। जो बर्न्स की जान हलक में थी। दो ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 1/0 जो बर्न्स (1) और मैथ्यू वेड (0)
पहली पारी में महज 195 रन पर सिमटने के बाद ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में विशाल स्कोर खड़ा करना चाहेगा। पहली पारी के आधार पर भारत के पास 131 रन की अहम बढ़त है।
लगातार दूसरे ओवर में दो झटके। उमेश यादव के बाद रवि अश्विन भी आउट। जोश हेजलवुड को उनकी पहली सफलता मिली।
आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले उमेश यादव नाथन लियोन के खिलाफ डिफेंसिव मोड में आ गए थे इसलिए विकेट गंवाना पड़ा। स्लिप में स्टीव स्मिथ ने आसान कैच लपका। भारत की बढ़त 130 रन हो चुकी है। 114 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 325/8 रविचंद्रन अश्विन (14)
शतकवीर अजिंक्य रहाणे के रन आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर जडेजा को जिम्मेदार ठहराया जाना शुरू हो चुका है।
रवींद्र जडेजा ने नाथन लियोन की गेंद पर जोरदार शॉट मारकर भारत का स्कोर 300 रन किया। अब ऑस्ट्रेलिया पर कुल बढ़त 108 रन हो गई है।
टेस्ट इतिहास में सिर्फ एक ही बार ऐसा हुआ है जब भारत पहली पारी में 100 से ज्यादा रन की लीड लेने के बाद कोई टेस्ट मैच हारा हो।
101 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 296/6 रवींद्र जडेजा (50) और रविचंद्रन अश्विन (1)
जडेजा की 15वीं फिफ्टी
सिंगल चुराने के चक्कर में रहाणे 112 रन बनाकर रन आउट। नॉन स्ट्राइक एंड से खतरनाक साइड जा रहे रहाणे महज कुछ सेमी से चूक गए। 100 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 294/6 रवींद्र जडेजा (49) और रविचंद्रन अश्विन (0)
दिन के पहले सेशन में ही ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने अपने मुख्य अस्त्र नाथन लियोन को गेंदबाजी पर बुलाया। क्या यह ऑफ स्पिनर कोई कमाल दिखा पाएगा?
रहाणे और जडेजा अच्छे नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को जल्द से जल्द इस साझेदारी को तोड़ना होगा, वरना मैच उनकी पकड़ से काफी दूर हो जाएगा।
भारत अपने कल के स्कोर 5/277 रन से आगे बढ़ चुका है। मिचेल स्टार्क ने कल अधूरे रह गए अपने ओवर की अंतिम तीन गेंदें फेंकी। अगले चार ओवर तक स्टार्क और कमिंस गेंदबाजी की अगुवाई करते रहे। 97 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 292/5 अजिंक्य रहाणे (112) और रवींद्र जडेजा (47)