फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS 2nd Test Match Highlights: बारिश की वजह से खेल जल्दी खत्म, अजिंक्य रहाणे का कप्तानी शतक

Sun, 27 Dec 2020 01:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव क्रिकेट स्कोर: कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे के 12वें शतक के बूते भारत ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट में पकड़ मजबूत कर ली है। मेलबर्न में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खराब मौसम की वजह से जल्दी खत्म कर दिया गया। ऑस्ट्रेलिया के 195 रन के जवाब में भारत ने स्टंप्स तक 277/5 रन बना लिए है। 82 रन की लीड उसके पास है। रवींद्र जडेजा भी फिफ्टी के करीब है।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:54 PM, 27-Dec-2020

दिग्गज कर रहे रहाणे की जमकर तारीफ





12:41 PM, 27-Dec-2020

दूसरे दिन के खेल के बाद भारत बेहद मजबूत

12:33 PM, 27-Dec-2020

मेलबर्न में मौसम की वजह से खेल जल्दी खत्म

दिन का खेल खत्म होने ही वाला था तभी बारिश और बेहद तेज हवाओं ने मैच में खलल डाला। पिच को आनन-फानन में कवर्स से ढका गया है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 91.3 ओवर में 277/5 अजिंक्य रहाणे (104) और रवींद्र जडेजा (40) इस तरह भारत के पास 82 रन की अहम लीड भी हो चुकी है। तीसरे सेशन में कुल 28 ओवर हुए, जिसमें बिना किसी नुकसान के 88 रन बने।
 

विज्ञापन
12:26 PM, 27-Dec-2020

रहाणे का दूसरी बार कैच छूटा

स्टीव स्मिथ ने 73 रन पर तो मैथ्यू वेड ने 104 रन पर कैच छोड़ा। दोनों ही बेहद आसान मौके थे। दिलचस्प है कि दोनों ही बार गेंदबाज मिचेल स्टार्क ही थे।

12:15 PM, 27-Dec-2020

100 रन की साझेदारी भी पूरी

90 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 274/5 अजिंक्य रहाणे (104) और रवींद्र जडेजा (38) अब भारत के पास 81 रन की अहम बढ़त हो गई।

विज्ञापन
12:10 PM, 27-Dec-2020

विपरित हालातों में रहाणे ने दिखाया दम

विराट की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम का प्रदर्शन सवालों के घेरे में था। एडिलेट टेस्ट में मिली शर्मनाक हार से टीम का मनोबल टूटा हुआ था। मैच में टॉस गंवाने के बाद पहले अपनी कप्तानी से प्रभावित किया। गेंदबाजों के इस्तेमाल से ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रन पर समेट दिया। अब नाजुक हालात में एक छोर में टिके रहे और भारत की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।

12:06 PM, 27-Dec-2020

MCG में दो शतक लगाने वाले एशियाई बल्लेबाज

12:01 PM, 27-Dec-2020

चौके से रहाणे ने पूरा किया शतक

195 गेंदों में रहाणे के करियर का 12वां शतक, बतौर कप्तान पहला और ऑस्ट्रेलिया में दूसरा शतक, पहला भी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ही आया था।
 

11:50 AM, 27-Dec-2020

नई गेंद से विकेट नहीं रन आ रहे

80 ओवर के बाद भारत का स्कोर 232/5 था। तभी विकेट की तलाश में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने नई गेंद ली। अमूमन जब-जब मैच में यह बदलाव होता है, गेंदबाजी टीम को सफलता मिलती है, लेकिन इसके विपरित अगले पांच ओवर में 24 रन आ गए। भारत का स्कोर 256/5, लीड 61 रन की हो गई।

11:40 AM, 27-Dec-2020

भारत के पास 56 रन की बढ़त

83 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 251/5 अजिंक्य रहाणे (88) और रवींद्र जडेजा (31)

11:34 AM, 27-Dec-2020

रहाणे धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ते हुए

11:27 AM, 27-Dec-2020

नई बॉल से रहाणे का कैच छूटा

विकेट के तलाश में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 80वें ओवर में नई गेंद ली। पहला ओवर मिचेल स्टार्क फेंक रहे थे। पहली ही गेंद पर दूसरी स्लिप में गेंद बल्ले का मोटा किनारा लेकर गई। आसान मौका था, लेकिन अच्छे फिल्डर माने जाने वाले स्टीव स्मिथ पूरी तरह चौंके। आसान मौके को गंवाया। 73 रन पर रहाणे को जीवनदान।

11:22 AM, 27-Dec-2020

भारत का स्कोर 225/5

77वें ओवर में भारत ने एक और पड़ाव पार किया। अजिंक्य रहाणे 71 और रवींद्र जडेजा 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। बढ़त 31 रन की हो चुकी है।

11:10 AM, 27-Dec-2020

लगातार तीसरी अर्धशतकीय साझेदारी

अजिंक्य रहाणे विकेट पर खूंटा डालकर खड़े हुए हैं। जडेजा के साथ छठे विकेट के लिए 50+ रन की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले ऋषभ पंत और उससे पहले हनुमा विहारी के साथ भी मिलकर रहाणे ने अर्धशतकीय पार्टनरशिप की थी।

11:00 AM, 27-Dec-2020

दिलचस्प रिकॉर्ड

लगातार दो मैच में पहली पारी में बढ़त लेने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया में हारने वाली टीमें
 

10:55 AM, 27-Dec-2020

72 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 214/5

भारत की बढ़त 20 रन हो चुकी है। अजिंक्य रहाणे 70 तो रवींद्र जडेजा 12 रन पर नाबाद हैं।

10:44 AM, 27-Dec-2020

ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली बार भारत ने लगातार चार मैच में लीड ली

10:37 AM, 27-Dec-2020

पहली स्पिल दूर लगी थी, रहाणे बच गए

10:24 AM, 27-Dec-2020

भारत ने पार किया ऑस्ट्रेलिया का स्कोर

66वें ओवर में स्टार्क को चौका मारने के साथ ही रहाणे ने भारत को बढ़त दिला दी। हाथ में पांच विकेट के बाद टीम इंडिया अगर आज के दिन का अंत करती है तो अंतिम तीन दिन में उसकी हालत बेहद मजबूत नजर आएगी। 66 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 198/5 अजिंक्य रहाणे (57) और रवींद्र जडेजा (9)
 

10:14 AM, 27-Dec-2020

300 रन पर होनी चाहिए भारत की नजर

ऑस्ट्रेलिया में चौथी पारी में भारत के प्रदर्शन से हर कोई वाकिफ है। 50-60 रन की बढ़त यहां कोई मायने नहीं रखेगी। मैच में अब भी ऑस्ट्रेलिया की ही पकड़ मजबूत है।

10:06 AM, 27-Dec-2020

सवा 10 बजे शुरू होगा मैच

बारिश की वजह से मैच में खलल पड़ चुकी है। चायकाल का ब्रेक भी तीन गेंद पहले लेना पड़ा। अब दोबारा शुरू होने में थोड़ी सी देरी हो रही है।

10:00 AM, 27-Dec-2020

09:48 AM, 27-Dec-2020

बारिश की वजह से जल्दी हुआ टी-ब्रेक

चायकाल तक का खेल खत्म। इस सेशन में 26.3 ओवर हुए 99 रन बने और दो विकेट गिरे। भारत का स्कोर 189/5, ऑस्ट्रेलिया अब भी 6 रन आगे। हल्की-फुल्की फुहारों के बीच पिच को आनन-फानन में कवर्स से ढका गया। प्रार्थना कीजिए कि बारिश बाधा न बने।
 

09:42 AM, 27-Dec-2020

रहाणे का वैगन वील

09:39 AM, 27-Dec-2020

ऋषभ पंत के विकेट से दो बड़े रिकॉर्ड

09:31 AM, 27-Dec-2020

अजिंक्य रहाणे का 23वां अर्धशतक

विपरित हालातों में रहाणे ने शानदार फिफ्टी ठोकी। स्टार्क को चौका मारकर उन्होंने अर्धशतक पूरा किया। ओवर से कुल 8 रन आए। 62 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 184/5 अजिंक्य रहाणे (53) और रवींद्र जडेजा (3)

09:26 AM, 27-Dec-2020

बतौर विकेटकीपर पेन ने किया 150वां शिकार

09:21 AM, 27-Dec-2020

सबसे तेज 250 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई बने स्टार्क

गेंदों के लिहाज से स्टार्क सबसे तेज 250 विकेट लेने वाले गेंदबाज।
 

मैच के लिहाज से चौथे सबसे तेज।
 
 

09:18 AM, 27-Dec-2020

ऋषभ पंत आउट

भारत का पांचवां विकेट गिरा। साझेदारी अच्छी जा रही थी, लेकिन मिचेल स्टार्क ने विकेट के पीछे पंत को लपकवाया। 173 रन पर भारत ने यह विकेट खोया। 40 गेंदों में 29 रन की पारी में पंत ने तीन चौके भी जमाए। भारत अब भी 22 रन पीछे।

09:10 AM, 27-Dec-2020

73 गेंद में 50 रन की साझेदारी

ऋषभ पंत के आते ही भारत की रनगति भी बढ़ गई। 57 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 166/4 अजिंक्य रहाणे (43) और ऋषभ पंत (28)

09:04 AM, 27-Dec-2020

ऋषभ पंत का कैच छूटा

26 रन पर पंत को जीवनदान। कैमरोन ग्रीन ने कैच छोड़ा।

08:56 AM, 27-Dec-2020

54 ओवर में भारत का स्कोर 153/4

हनुमा विहारी के क्रीज पर रहते तक भारत डिफेंस के तरीके तलाश रहा था, लेकिन ऋषभ पंत उसी नाथन लियोन पर काउंटर अटैक किए हुए है। भारत अब सिर्फ 42 रन पीछे है। अजिंक्य रहाणे (34) और ऋषभ पंत (24)
 

08:46 AM, 27-Dec-2020

पंत तेजी से 24 रन पर पहुंचे

08:38 AM, 27-Dec-2020

ऋषभ पंत की बेखौफ बल्लेबाजी

08:21 AM, 27-Dec-2020

पंत का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड बेहतर

यहां खेली सात पारियों में ऋषभ ने कम से कम 25 रन हर बार बनाए है। आखिरी पारी में तो उन्होंने नाबाद 159 रन बनाए थे।
 

08:17 AM, 27-Dec-2020

ऋषभ पंत नए बल्लेबाज

भारत अब भी 79 रन पीछे। 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 116/4 अजिंक्य रहाणे (21) और ऋषभ पंत (0)

08:15 AM, 27-Dec-2020

हनुमा विहारी आउट

भारत ने गलत समय पर विकेट खोया। चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी हो चुकी थी, लेकिन चौका मारने के बाद हनुमा विहारी स्विप शॉट लगाना चाहते थे। यही गलती कर बैठे और 116 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। 

08:10 AM, 27-Dec-2020

रहाणे-हनुमा के बीच 50 रन की साझेदारी

नाथन लियोन को चौका मारकर हनुमा विहारी ने अपना स्कोर 21 तक पहुंचाया और रहाणे के साथ 50 रन की साझेदारी भी पूरी की।

07:59 AM, 27-Dec-2020

बहुत लंबा टर्न



अश्विन और जडेजा इस टर्न को देखकर चौंक गए होंगे
 

07:49 AM, 27-Dec-2020

भारत का स्कोर 100 रन के पार

41 ओवर में भारत का स्कोर 100 रन। रहाणे 14 और विहारी 15 रन पर खेल रहे। दूसरे सत्र में भारत बिना कोई विकेट गंवाएं ऑस्ट्रेलियाई पर बढ़त लेना चाहेगा.

07:39 AM, 27-Dec-2020

लंच के बाद का खेल शुरू

जोश हेजलवुड पहला ओवर लेकर आए। ओवर मेडन रहा। भारत अपने स्कोर 90/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू कर चुका है। ऑस्ट्रेलियाई की पहली पारी के स्कोर के आधार पर भारत अब भी 105 रन पीछे है।

07:03 AM, 27-Dec-2020

लंच तक का खेल खत्म

26 ओवर, 54 रन और दो विकेट। दोनों ही टीम बराबर खुश होंगी। भारत ने गिल और पुजारा के रूप में दो अहम विकेट गंवाए। लगातार अंतराल के बीच लगे इन झटकों के बाद कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी जिम्मेदारी से खेल रहे हैं। ओवरकास्ट कंडीशन में बादलों के बीच गेंद अब भी हरकत कर रही है।

भारत का स्कोर फिलहाल 90-3 और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के आधार पर वो अब भी 105 रन पीछे है।
 

 

06:54 AM, 27-Dec-2020

पहली बार स्पिन आक्रमण

आखिरकार गेंद नाथन लियोन के पास आई। 35वें ओवर की जिम्मेदारी इस स्पिनर को मिली है। अब जब लंच में सिर्फ 10 मिनट का ही खेल रह गया है, ऐसे में भारत कोई विकेट खोए बिना अंतिम ओवर्स निकालना चाहेगा। ऑस्ट्रेलिया ने मैच में जोरदार वापसी की है।

06:44 AM, 27-Dec-2020

रहाणे-हनुमा अच्छे लग रहे

64 रन पर तीसरा विकेट गंवाने के बाद भारतीय पारी को दोनों बल्लेबाज संवारने में लगे हैं। अच्छी गेंदों को सम्मान मिल रहा है तो खराब गेंदों में बिना कोई खतरा मोल लिया बाउंड्री भी निकाल रहे हैं। दोनों के बीच 23 रन की साझेदारी हो चुकी है। 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 87/3 अजिंक्य रहाणे (8) और हनुमा विहारी (12)

06:35 AM, 27-Dec-2020

टिम पेन ने एक कैच गंवाया तो दूसरा शानदार अंदाज में लपका

06:22 AM, 27-Dec-2020

25 ओवर में भारत का स्कोर 67/3

बेहद कम स्कोर पर भारत ने अपने शीर्ष तीन बल्लेबाज गंवा दिए हैं। अब कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी को जिम्मेदारी उठानी होगी। दोनों ही खिलाड़ियों ने एडिलेड टेस्ट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखाया था। अब मौका भी है और जिम्मेदारी भी। अजिंक्य रहाणे (0) और हनुमा विहारी (3)

06:18 AM, 27-Dec-2020

इस तरह आउट हुए पुजारा

06:11 AM, 27-Dec-2020

भारत को लगातार झटके

चेतेश्वर पुजारा भी आउट। भारत का सबसे बड़ा विकेट गिरा। एक रन और दो ओवर के भीतर अगला विकेट गिरा। यह झटका भी पैट कमिंस ने दिया। गिल के बाद उन्होंने पुजारा को पवेलियन भेजा। कमिंस की गेंद पुजारा के बल्ले के किनारे पर लगी और पेन ने एक हाथ से शानदार कैच लपका। 70 गेंदों में उन्होंने 17 रन बनाए जिसमें एक चौका भी शामिल था।

06:00 AM, 27-Dec-2020

भारत का पहला विकेट गिरा

शुभमन गिल हुए आउट। पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया को दिन की पहली और मैच की दूसरी सफलता दिलाई। शुभमन गिल डेब्यू मैच में अर्धशतक से चुके। गेंद बल्ले के किनारे पर लगी और इस बार उन्होंने कोई गलती नहीं की। गिल ने 65 गेंदों पर 45 रन बनाए जिसमें आठ चौके शामिल थे। गिल कल के मुकाबले आज आज ज्यादा संघर्ष करते दिख रहे थे। कई मौकों पर बाल-बाल बचे। 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 61/2 चेतेश्वर पुजारा (14)

05:52 AM, 27-Dec-2020

स्टार्क से पहले आए ग्रीन

20वां ओवर लेकर आए पैट कमिंस के बाद टिम पेन ने नया दाव चला। फर्स्ट चेंज के रूप में स्टार्क नहीं बल्कि ग्रीन को गेंद सौंपी। उनके पहले ओवर से दो रन आए।
 

 

05:42 AM, 27-Dec-2020

शुभमन गिल को जीवनदान

एडिलेड टेस्ट में भारत की हार की पटकथा लिखने वाले जोश हेडलवुड ने अपनी तीसरी गेंद में ही दिक्कत दी। गिल के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बॉल पीछे गई, लेकिन विकेटकीपर पेन ने कैच छोड़ दिया। अगली ही गेंद पर मिड ऑन के क्षेत्र में शानदार चौका।

05:38 AM, 27-Dec-2020

निराश होते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

05:30 AM, 27-Dec-2020

दूसरे दिन की पहली ही बॉल पर रिव्यू

पुजारा के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रिव्यू लिया। हालांकि, बैट और बॉल के बीच कोई संपर्क नहीं होने के कारण ऑस्ट्रेलिया ने यह रिव्यू गंवा दिया। भारत को कोई नुकसान नहीं।
 

05:17 AM, 27-Dec-2020

पहले दिन का खेल समाप्त होने पर शुभमन गिल 28 और चेतेश्वर पुजारा सात रन बनाकर खेल रहे थे। यह क्रिकेट इतिहास में 5वीं बार है, जब ऑस्ट्रेलिया टीम बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पहले दिन ऑलआउट हुई है। इससे पहले 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा हुआ था। (98 रन)

05:00 AM, 27-Dec-2020

IND vs AUS 2nd Test Match: बारिश की वजह से खेल जल्दी खत्म, अजिंक्य रहाणे का कप्तानी शतक

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज बॉक्सिंग-डे टेस्ट का दूसरा दिन है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 195 रन पर सिमट गई। मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 48 और ट्रेविस हेड ने 38 रन की पारी खेली। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 4 और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए। डेब्यू मैच में मोहम्मद सिराज को 2 विकेट मिले। जवाब में भारतीय टीम स्टंप्स तक एक विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें