कैच छूटने के बाद शुभमन गिल बेहतर आत्मविश्वास के साथ नजर आ रहे। भारत की रगगति भी बढ़ गई। शुभमन गिल के बाद पुजारा ने भी चौके के साथ अपना खाता खोला। 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 23/1 शुभमन गिल (19) और चेतेश्वर पुजारा (4)
चौका खाने के बाद उसी ओवर की आखिरी गेंद पर कमिंस के पास शुभमन को आउट करने का सुनहरा मौका था। तीसरी स्लिप में खड़े लाबुशेन ने कैच छोड़ा। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर: 5/1 शुभमन गिल (4) और चेतेश्वर पुजारा (0)
खतरनाक गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 12वीं बार टेस्ट क्रिकेट के पहले ओवर में ही विकेट चटकाया। इस बार वह 'खास शिकार' मयंक अग्रवाल रहे।
ताबड़तोड़ 20 रन बनाकर नाथन लियोन आउट हुए। जिस 72वें ओवर में उन्होंने बुमराह को एक छक्का और फिर चौका मारा था, उसकी अगली गेंद में LBW आउट हुए। बूुमराह को चौथी सफलता मिली। ओवर से 16 रन और एक विकेट। 72 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 195/9 पैट कमिंस (9) और जोश हेजलवुड (4)
बुमराह को दो शॉर्ट बॉल में नाथन लियोन ने एक छक्का और फिर एक चौका मारा। वह 16 गेंद में 20 रन बनाकर खेल रहे।
आठवां विकेट गिरते ही रहाण ने गेंद फिर अश्विन को थमाई। दूसरी छोर से बुमराह ही गेंदबाजी कर रहे हैं। भारत जल्द से जल्द आखिरी के बल्लेबाजों को आउट करा ऑस्ट्रेलियाई पारी को खत्म करना चाहता है ताकि आज के दिन कम से कम 10-15 ओवर बल्लेबाजी कर सके। फिलहाल 70 ओवर का खेल हो चुका है।
जसप्रीत बुमराह ने फिर कमाल दिखाया। बाउंसर पर मिचेल स्टार्क को बाउंड्री पर कैच आउट करवाया। कैच मोहम्मद सिराज ने लपका। स्टार्क आठ गेंद में सात रन बनाकर चलते बने।
पिछले कुछ साल में भारत विरोधी टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट करने में नाकाम रहा है। यहां तक कि पहले टेस्ट में भी इन्हीं बल्लेबाजों ने साझेदारी बनाई थी। आज पिछली गलतियों से सीखने का मौका।
टीम के स्कोर में अभी एक रन भी नहीं जुड़ पाया था कि आठ गेंदों के भीतर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा। कप्तान टिम पेन 38 गेंदों में 13 रन बनाकर रवि अश्विन के तीसरे शिकार बने। शॉर्ट लेग में मुस्तैद हनुमा विहारी ने शानदार कैच पकड़ा। 63 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 155/7 पैट कमिंस (0)
पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के सर्वाधिक रन स्कोरर कप्तान टिम पेन और कैमरोन ग्रीन के बीच असामंजस्य। यहां विकेट खोना ऑस्ट्रेलियाई टीम सह नहीं पाती।
53 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 136/5
थर्ड अंपायर ने मना किया तो सिराज डीआरएस के लिए गए। एक ही ओवर में दो विकेट का मौका गंवाया। 50 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 134/5 कैमरोन ग्रीन (4) और मार्नस लाबुशेन (0)
हेड 38 रन बनाकर आउट। बुमराह ने तोड़ी चौथे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी। लगातार शॉर्ट गेंदें फेंकने के बाद अचानक अपनी लैंथ में परिवर्तन किया। ट्रेविस हेड जाल में फंस गए। ऑफ स्टंप से बाहर की ओर एंगल लेती गेंद का मोटा किनारा गली में खड़े रहाणे के हाथों में गया। ओवर में दो नो बॉल हो चुकी थी। लगातार चौके लग रहे थे, लेकिन इस विकेट से मैच एकबाद फिर भारत की ओर। 42 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 124/4 मार्नस लाबुशेन (43) और कैमरोन ग्रीन (0)
कुकुबुरा गेंद 35-40 ओवर पुराना होने के बाद हरकत करना बंद कर देता है। शुरुआती ओवर्स में जो मदद गेंदबाजों को मिल रही थी अब वैसा कोई फैक्टर नजर नहीं आ रहा। पिच भी बल्लेबाजी के लिए बेहतर होते जा रही। उमेश यादव और मोहम्मद सिराज रन लुटा रहे। ऐसे वक्त में भारत को सबसे ज्यादा ईशांत शर्मा और मोहम्मद सरीखे जैसै खिलाड़ियों की कमी महसूस हो रही।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार। मोहम्मद सिराज छह ओवर में 24 रन खर्च कर चुके।
मैदान पर मेडिकल टीम पहुंच गई। 35वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिराज का जोरदार बाउंसर। गेंद लाबुशेन के सिर पर जाकर लगी। पिच पर फीजियो कनकशन चेकअप करने आए। लाबुशेन किसी भी परेशानी से परे, फिर से बल्लेबाजी के लिए तैयार
अब तक का सबसे महंगा ओवर। 34वें ओवर में सिराज ने नौ रन दिए। ओवर की आखिरी गेंद पर लाबुशेन ने कवर्स पर चौका लगाया।
भारत को ऑस्ट्रेलिया पर बनाया दबाव कायम रखना होगा, क्योंकि एक अच्छी साझेदारी भारत की पहले सत्र की मेहनत पर पानी फेर देगी।
पहला सेशन पूरी तरह भारतीय टीम के नाम रहा। ऑस्ट्रेलिया के तीन अहम विकेट गिरे। टीम इंडिया की मैच में पकड़ मजबूत। तीन में से दो बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए। पेसर जसप्रीत बुमराह ने चौथे ही ओवर में जो बर्न्स को शून्य पर विकेट के पीछे लपकवाया। 10 ओवर के बाद पहले बदलाव के रूप में रहाणे ने स्पिनर अश्विन को गेंद थमाई। यह प्रयोग कारगर रहा। 13वें ओवर में ही मैथ्यू वेड (30) अश्विन के पहले तो अपने अगले ओवर में इस अनुभवी स्पिनर ने स्टीव स्मिथ (0) को अपना दूसरा शिकार बनाया। 38 रन पर ऑस्ट्रेलिया अपने तीन विकेट गंवा चुका था। 27 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 65/3 मार्नस लाबुशेन (26) और ट्रेविस हेड (8)
भारत खेल में पूरी तरह हावी है। नए बल्लेबाज ट्रेविस हेड हैं तो कप्तान रहाणे ने गेंद जसप्रीत बुमराह को थमा दी। भारतीय कप्तान दोनों छोर से आक्रमण के मूड में हैं।
स्टीव स्मिथ बिना खाता खोले आउट। रविचंद्रन अश्विन की जबरदस्त गेंदबाजी। मेलबर्न में अच्छे रिकॉर्ड के बावजूद यह बल्लेबाज कोई कमाल नहीं कर पाया। एडिलेड (1 और 1*) में भी स्टीव के बल्ले से रन नहीं निकले थे। 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 38/3 मार्नस लाबुशेन (6) और ट्रेविस हेड (0)
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम के दो आधार स्तंभ इस वक्त क्रीज पर। वेड के आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ ने मोर्चा संभाला है। मेलबर्न में सात मैच में 908 रन के साथ चार शतक जमा चुके स्टीव स्मिथ का विकेट बेहद अहम होगा। 14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 35/2 मार्नस लाबुशेन (6) और स्टीव स्मिथ (0)
जो बर्न्स के जल्दी आउट होने के बाद अब जूनियर स्टीव स्मिथ कहलाए जाने वाले मार्नस लाबुशेन ने जिम्मेदारी संभाली है।
भारत की जबरदस्त शुरुआत। पांचवें ओवर में ही अपना पहला विकेट खोया। जसप्रीत बुमराह ने जो बर्न्स को खाता खोलने भी नहीं दिया। गेंद बल्ले का बारीक किनारा लेते हुए विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में समां गई।
पारी का चौथा और उमेश यादव का दूसरा ओवर। दूसरी गेंद पर उमेश यादव ने जबरदस्त चकमा दिया। गेंद बल्ले का मोटा किनारा लेती हुई, दूसरी स्लिप पर मौजूद शुभमन गिल तक कैरी भी की, लेकिन लपकने में नाकाम। अगली ही बॉल पर वेड का चौका। चार ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 10/0 मैथ्यू वेड (10) और जो बर्न्स (0)
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
बॉक्सिंग-डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम नए कप्तान की अगुवाई में पहले गेंदबाजी करेगी।