भारतीय गेंदबाजों की अनुशासित गेंदबाजी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 48 रन की महत्वपूर्ण बढ़त लेकर मेजबान टीम को दबाव में ला दिया है। युवा ओपनर मैट रेनशॉ (60) और अनुभवी बल्लेबाज शॉन मार्श (66) ने भारतीय स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ गजब का धैर्य दिखाया।
दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए अपने-अपने अर्धशतक पूरा कर ऑस्ट्रेलिया के कुल स्कोर को छह विकेट पर 237 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पहले दिन का खेल खत्म होने पर विकेटकीपर मैथ्यू वेड 25 रन और मिचेल स्टार्क 14 रन पर नाबाद लौटे।
LIVE SCORE के लिए यहां क्लिक करें
शॉन ने वेड के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 57 जबकि रेनशॉ के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। रेनशॉ ने 196 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया जबकि मार्श ने 197 गेंदों पर चार चौके लगाए। हालांकि पहली पारी में 189 रन पर सिमटने वाली भारतीय टीम की ओर से दिन की शुरुआत में काफी किफायती गेंदबाजी की गई। लेकिन मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने सूझबूझ से खेलते हुए अपने कुल स्कोर में 197 रन और जोड़कर बढ़त ले ली।
बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज रविंद्र जडेजा ने 49 रन खर्च कर सबसे अधिक तीन विकेट झटके जबकि अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन कोई खास कमाल नहीं दिखा सके। उन्होंने 41 ओवर में 75 रन खर्च कर एक विकेट अपने नाम किए। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के साथ मजेदार नोकझोंक की। उन्होंने 23 ओवर में किफायती गेंदबाजी कर महज 39 रन दिए और एक विकेट अपने नाम किया।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने सुबह बिना किसी नुकसान के 40 रन से आगे खेलना शुरू किया। उस समय बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (23) और रेनशॉ (15) ने पारी की शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। मेहमान टीम के गेंदबाजों ने सुबह बेहतरीन गेंदबाजी की जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम लंच तक 29 ओवरों में मात्र 47 रन ही जोड़ सकी थी। लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 87 रन जबकि चायकाल तक पांच विकेट पर 163 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया ने लंच के बाद अपने तीन विकेट 86 रन जोड़कर गंवाए। वॉर्नर ने 33 जबकि कप्तान स्टीव स्मिथ ने आठ रन बनाए। पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 16 रन का योगदान दिया जबकि मिचेल मार्श खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे।
शॉन मार्श को उमेश ने किया आउट
शॉन मार्श ने 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, मार्श ने 33.50 के स्ट्राईक रेट से 197 गेंदों में चार चौके लगाकर 66 रन बनाये। वह उमेश यादव की कहर बरापती गेंद का शिकार हुए।
मिशेल मार्श को ईशांत ने किया आउट
चौथा विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए मिशेल मार्श को ईशांत शर्मा ने बिना खाता खोले ही आउट किया। मार्श के विकेट के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन वापस चली गई है।
रेनशॉ को जडेजा ने किया आउट
अर्धशतक बनाने के बाद रेनशॉ ज्यादा देर तक मैदान पर टिक नहीं पाए और 67वें ओवर में जडेजा का शिकार हो गए। रेनशॉ ने 196 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाए। यह आस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट था।
रेनशॉ ने जड़ा पचासा
ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज रेनशॉ ने संयम से बल्लेबाजी करते हुए अपने 50 रन पूरे कर लिए। टेस्ट मैच में रेनशॉ का यह दूसरा अर्धशतक है। रेनशॉ ने 50 रन बनाने के लिए लगभग चार घंटे मैदान पर टिककर 183 गेदों का सामना किया।
ऑस्ट्रेलिया के 100 रन पूरे
55 वें ओवर में सिंगल लेने के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने 100 रन पूरे किए। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शॉन मार्श 14 और रेनशॉ 42 रन बना मैदान में डटे हुए है। ऑस्ट्रेलिया इस वक्त भारत से 89 रन पीछे है।