भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। दूसरी पारी में भारत का स्कोर 72 ओवर में चार विकेट पर 213 रन है। भारत ने 126 रन की बढ़त बना ली है।
भारत की पारी की शुरुआत करने आए केएल राहुल ने अर्धशतक जड़ टीम को संभाला, लेकिन उनके आउट होने के भारतीय पारी को चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्या रहाणे की साझेदारी ने संभाला। दिन का खेल खत्म होने तक पुजारा(79) और रहाणे(40) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
चाय के बाद दोबारा खेल शुरू
चायकाल के बाद दोबारा खेल शुरू हो चुका है। भारतीय पारी को अब आगे बढा़ने की जिम्मेदारी अब चेतेश्वर पुजारा और अंजिक्या रहाणे के कधों पर टिकी है। चेतेश्वर पुजारा(79) और रहाणे(40) रन बनाकर खेल रहे हैं।
चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा अर्धशतक
चेतेश्वर पुजारा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेल कर टीम को मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया है। पुजारा ने 140 गेंदें खेलकर चार चौक्कों की मदद से अर्धशतक पूरा किया। इस सीरीज में यह उनका तीसरा अर्धशतक है।
हेजलवुड की गेंदबाजी के सामने नतमस्तक टीम इंडिया
पहली पारी में नाथन लॉयन के सामने घूटने टेकने वाली टीम इंडिया इस पारी में ऑस्ट्रेलियाई गेंदहाज हेजलवुड के सामने घुटने टेकती दिख रही है। टीम इंडिया ने चाय तक 4 विकेट खोकर 122 रन बनाए, जिनमें से तीन विकेट सिर्फ हेजलवुड ने लिए हैं।
LIVE SCORE के लिए यहां क्लिक करें
कोहली के बाद रविंद्र जडेजा भी आउट
टीम इंडिया ने आज बल्लेबाजी क्रम में प्रयोग करते हुए रविंद्र जडेजा को उपर 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा था लेकिन इंडिया का यह प्रयोग सफल नहीं हो पाया। हेजलवुड की अंदर आती गेंद को खेल पाने में नाकाम जडेजा बोल्ड हो गए। आउट होने से पहले जडेजा ने 12 गेंदो में 2 रन बनाए।
केएल राहुल के बाद कप्तान कोहली भी आउट
केएल राहुल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान विराट कोहली भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और महज 15 रन बना आउट हो गए। कोहली, हेजलवुड की एक नीची गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। हालांकि कोहली ने अंपायर के फैसले पर रिव्यू लिया, लेकिन उन्हें मायूसी का सामना करना पड़ा। आउट होने से पहले कोहली ने 25 गेंदों पर एक चौके की मदद से 15 रन बनाए।
51 रना बना केएल राहुल आउट
अर्धशतक पूरा करने के बाद ठीक बाद केएल राहुल ओकिफी का शिकार बन गए। ओकिफी की बाहर जाती गेंद पर शॉट खेलने के चक्कर में केएल राहुल स्लिप में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को कैच दे बैठे। हालांकि यह कैच आसान नहीं था लेकिन स्टीव स्मिथ ने बेहतरीन फिल्डिंग का प्रदर्शन करते हुए कैच को लपक लिया।
केएल राहुल ने जड़ा पचासा
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबादज लोकेश राहुल ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 82 गेंदो में चार चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। टेस्ट मैच में केएल राहुला का यह चौथा अर्धशतक है।
नं. 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे चेतेश्वर पुजारा
अभिनव मुकुंद के आउट होने के बाद टीम इंडिया ने आज नं. 3 पर बल्लेबाजी करने चेतेश्वर पुजारा को भेजा है।
अभिनव मुकुंद 16 रन पर आउट
लंच के बाद खेल शुरू होते ही भारत को पहले ही ओवर में अभिनव मुकुंद के विकेट के रुप में पहली झटका लगा। मुकुंद, हेजलवुड की अंदर आती गेंद पर बोल्ड हो गए। आउट होने से पहले मुकुंद ने 32 गेंद पर ओक चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए।
लंच तक भारत का स्कोर 38/0
दूसरी पारी संभल कर खेलते भारतीय सलामी जोड़ी ने बिना कोई विकेट खोए 10 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 38 रना बना लिए हैं। केएल राहुल और अभिनव मुकुंद क्रमश: 20 और 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। अभिनव मुकुंद ने इस दौरान मिचेल स्टार्क की गेंद पर एक छक्का भी लगाया।
बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया को 276 रनों पर ऑलआउट कर टीम इंडिया दूसरी पारी की बल्लेबाजी करने उतरी हैं। टीम इंडिया की तरफ से ओपनिंग करने केएल राहुल और अभिनव मुकुंद उतरे हैं। टीम इंडिया की कोशिश लंच तक विना कोई विकेट खोए ऑस्ट्रेलिया के बढ़त को कम करने की होगी।
जडेजा ने झटके 6 विकेट
रविंद्र जडेजा ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। खासबात यह है कि जडेजा ने बाकी गेंदबाजों के मुताबिक सबसे कम गेंदबाजी की। जहां उमेश यादव ने 24 ओवर, इंशात ने 27 ओवर और अश्विन ने 49 ओवर फेंके वहीं जडेजा ने मात्र 21.4 ओवर फेंक कर 6 विकेट लिए। ऐसा बहुत कम बार देखने को मिलता है जब टेस्ट मैच में सबसे कम ओवर फेंकने वाले गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हों।
ऑलआउट हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम, टीम इंडिया पर 87 रनों की बढ़त
पारी के 123वें ओवर में हेजलवुड के आउट होने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम 276 रनों पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में 276 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया पर 87 रनों की बढ़त बना ली है। हेजलवुड का विकेट जडेजा ने लिया। आउट होने से पहले हेजलवुड ने 9 गेंद खोलकर 1 रन बनाए थे।
आखिरी विकेट के तौर पर उतरे हेजलवुड
ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से अंतिम बल्लेबाज के रुप में उतरे हेजलवुड को रविंद्र जडेजा की हैट्रिक रोकने की चुनौती थी, जिसे वो कामयाब हुए। जडेजा ने ऑफ साइड की तरफ गेंद फंकी थी जिसे हेजलवुड ने आराम से सिगल के लिए भेज दिया।
नाथन लॉयन आउट
मैथ्यू वेड के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे लॉयन को रविंद्र जडेजा ने पहली ही बाल पर एलबीडब्लू कर दिया। टीम इंडिया को अपने स्पिन में फंसाने वाले लॉयन खुद जडेजा के स्पिन की जाल में फंस विकेट दे बैठे।
10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे नाथन लॉयन
मैथ्यू वेड के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में नाथल लॉयन उतरे हैं।