फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: आज जीतते ही सीरीज कब्जा लेगा भारत, कब-कहां और कैसे देखें दूसरा T-20 LIVE

Sun, 06 Dec 2020 07:28 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर @BCCI
विज्ञापन

पिछली पांच टी-20 सीरीज से जीत के रथ पर सवार भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीत का छक्का लगाना चाहती है। कैनबरा में खेले गए तीन टी-20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने 11 रन से अपने नाम किया था, अब दूसरे मैच में भी विराट सेना उसी चमत्कारिक प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। 

विज्ञापन

कब और कहां होगा मैच?

कैनबरा के बाद खेल दोबारा सिडनी पहुंच चुका है, जहां वन-डे सीरीज के दोनों मैच भारत हारा था। ऑस्ट्रेलियाई समय के मुताबिक, दूसरा टी-20 शाम 7 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा, लेकिन भारतीय समय के मुताबिक 1 बजकर 40 मिनट उसका प्रसारण होगा। मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा और जमकर रन बरसने की उम्मीद है।

किस चैनल में होगा लाइव प्रसारण?

पिछले पांच टी-20 मुकाबले की बात की करें तो मुकाबली बराबरी का नजर आता है। ऑस्ट्रेलिया-भारत दोनों ने 2-2 मैच जीते तो एक नतीजा बेनतीजा रहा था। भारतीय उपमहाद्वीप में मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी सिक्स, सोनी टेन-1 और सोनी टेन-3 पर होगा।

ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी LIV पर होगी। एयरटेल पोस्टपेड और जियो सब्स्काइबर्स भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं। amarujala.com पर लाइव कमेंट्री और मैच के पल-पल की अपडेट मिलेगी।
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, टी नटराजन।

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, नाथन लियोन, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, कैमरोन ग्रीन, जोश हेजलवुड, मोजेस हेनरिक्स, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल सैम्स, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डार्सी शॉर्ट, एडम जंपा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें