मैच के बाद इसका खुलासा खुद कप्तान कोहली ने किया
मैच में टॉस गंवाकर ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 194/5 का स्कोर खड़ा किया था। नियमित कप्तान आरोन फिंच की गैरमौजूदगी में टीम के अगुवा बने विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने अर्धशतक जमाया तो स्टीव स्मिथ ने भी 46 रन की पारी खेली, लेकिन धवन का अर्धशतक और अंतिम ओवर में हार्दिक पांड्या के नाबाद 42 रन के बूते भारत ने 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त बना ली।
19.4 ओवर में ही भारत ने साधा 194 रन का विशाल लक्ष्य। डेनियल सैम्स की दूसरी और चौथी बॉल पर पांड्या ने छक्का मारकर भारतीय टीम को यह यादगार जीत दिलाई।
पांड्या ने लगातार दो चौके मारे और भारत की मैच में वापसी। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 181/4 हार्दिक पांड्या (28) और श्रेयस अय्यर (12)
12 रन का बढ़िया ओवर। अय्यर ने जंपा को एक छक्का और एक चौका मारा। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 170/4 हार्दिक पांड्या (17) और श्रेयस अय्यर (12)
ओवर से 9 रन और एक विकेट। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 158/4 हार्दिक पांड्या (16) और श्रेयस अय्यर (1)
भारत का सबसे बड़ा विकेट गिरा। गेयर बदल चुके कोहली खतरनाक दिख रहे थे। 16.1 ओवर में डेनियल सैम्स ने विकेट के पीछे मैथ्यू वेड के हाथों लपकवाया। कोहली की 24 गेंद में 40 रन की पारी के अंत के बाद टीम इंडिया पर दबाव बेहद बढ़ा। श्रेयस अय्यर नए बल्लेबाज।
एडम जंपा की अच्छी गेंदबाजी। बड़ा शॉट खेलने का कोई मौका नहीं दिया। ओवर से आठ रन आए। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 149/3 विराट कोहली (40) और हार्दिक पांड्या (8)
एंड्र्यू टाई के ओवर से 18 रन आए। कोहली ने दो चौके और एक दर्शनीय छक्का उड़ाया। अब पांच ओवर में 54 रन चाहिए। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 141/3 विराट कोहली (36) और हार्दिक पांड्या (4)
जोखिम लेकर खेल रहे संजू सैमसन आउट। स्वैप्सन ने किया 10 गेंद में 15 रन की पारी का अंत। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 123/3 विराट कोहली (20) और हार्दिक पांड्या (3)
धवन के बाद नए बल्लेबाज संजू सैमसन क्रीज पर जमते ही बड़े शॉट मारने लगे। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 118/2 विराट कोहली (19) और संजू सैमसन (14)
रनगति बढ़ाने के चक्कर में धवन ने अपना विकेट फेंका। बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में डीप स्क्वैयर पर वह स्वैप्सन द्वारा लपके गए। ओवर से एक छक्का भी आया। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 105/2 विराट कोहली (19) और संजू सैमसन (1)
11 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 94/1 शिखर धवन (52) और विराट कोहली (9)
जंपा का शानदार ओवर। लेग स्पिनर ने सिर्फ पांच रन दिए। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 86/1 शिखर धवन (45) और विराट कोहली (8)
नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर: 81/1 शिखर धवन (42) और विराट कोहली (6)
हेनरिक्स के पहले ओवर में नौ रन। आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर: 73/1 शिखर धवन (36) और विराट कोहली (5)
स्वैप्सन का पहला ओवर। युवा स्पिनर ने सिर्फ चार रन ही दिए। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर: 64/1 शिखर धवन (30) और विराट कोहली (2)
केएल राहुल को एंड्र्यू टाई ने फंसाया। 22 गेंद में 30 रन बनाकर आउट। ओवर से चार रन और एक विकेट। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर: 60/1 शिखर धवन (28) और विराट कोहली (0)
राहुल ने ओवर की शुरुआत चौके से की और अंत धवन ने छक्के से किया। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर: 56/0 केएल राहुल (30) और शिखर धवन (24)
राहुल ने एक चौका तो धवन ने एक चौका और छक्का लगाया। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर: 43/0 केएल राहुल (24) और शिखर धवन (17)
टाई को राहुल ने पहले छक्का और फिर चौका मारा। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर: 24/0 केएल राहुल (ऍ6) और शिखर धवन (6)
दो ओवर के बाद भारत का स्कोर: 9/0 केएल राहुल (7) और शिखर धवन (2)
एक ओवर के बाद भारत का स्कोर: 5/0 केएल राहुल (5) और शिखर धवन (0)
शिखर धवन और केएल राहुल के रूप में भारत की सलामी जोड़ी क्रीज पर पहुंच चुकी है।
अपने आखिरी ओवर में 17 रन और चार ओवर के कोटे में इस पेसर ने 48 रन लुटा दिए। विकेट भी हाथ नहीं आया।
पिछले मैच में युजवेंद्र चहल ने बिना प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए ही टीम इंडिया के लिए तीन विकेट लेकर जीत दिलाई थी, इसबार टीम में शामिल किए जाने के बाद उनकी जमकर पिटाई हुई। उन्होंने चार ओवर में 51 रन दिए, अपने आखिरी ओवर में एक विकेट भी मिला।
टॉस गंवाकर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 195 रन का विशाल लक्ष्य रखा। नियमित कप्तान आरोन फिंच की गैरमौजूदगी में टीम के अगुवा बने विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने अर्धशतक जमाया तो स्टीव स्मिथ ने भी 46 रन की पारी खेली। सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने के लिए अब भारतीय बल्लेबाजों को सिडनी में कमाल दिखाना होगा। दीपक चाहर के आखिरी ओवर में 17 रन आए। 20 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 194/5 मार्कस स्टोइनिस (16) और डेनियल सैम्स (8)
नटराजन का दूसरा विकेट। चार ओवर के कोटे में 19 रन देकर दूसरी सफलता हासिल की। 200 रन की ओर बढ़ रही ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों को तगड़ा झटका। ओवर से कुल आठ रन और विकेट। 19 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 177/5 मार्कस स्टोइनिस (2) और डेनियल सैम्स (4)
चहल को आखिरकार विकेट मिला। पिछले मैच के हीरो रहे युजवेंद्र के लिए आज का दिन खराब रहा। चार ओवर के कोटे में 51 रन लुटा दिए। ओवर से 10 रन और स्टीव स्मिथ का बड़ा विकेट। स्टीव ने 38 गेंद में 46 रन बनाए। 18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 169/4 मोजेस हेनरिक्स (25) और मार्कस स्टोइनिस (0)
15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 132/3 स्टीव स्मिथ (30) और मोजेस हेनरिक्स (8)
वाशिंगटन सुंदर ने अपने आखिरी और पारी के 14वें ओवर में महज चार रन दिए। अपने स्पैल में एक बार फिर किफायती साबित होते हुए उन्होंने महज 35 रन दिए हालांकि विकेट नहीं मिला। 14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 127/3 स्टीव स्मिथ (29) और मोजेस हेनरिक्स (4)
स्टीव स्मिथ द्वारा शुरुआती दो गेंदों में चौका खाने के बाद भारतीय पेसर की जबरदस्त वापसी। मैक्सवेल को चौथी गेंद में आउट किया। ओवर से विकेट के साथ 12 रन भी आए। 13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 123/3 स्टीव स्मिथ (27) और मोजेस हेनरिक्स (2)
युजवेंद्र के दूसरे ओवर में 11 रन आए। 12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 111/2 स्टीव स्मिथ (17) और ग्लेन मैक्सवेल (22)
दीपक चाहर के तीसरे ओवर से 9 रन। 11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 100/2 स्टीव स्मिथ (13) और ग्लेन मैक्सवेल (15)
चहल ने अपने पहले ओवर में 10 रन दिए। 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 91/2 स्टीव स्मिथ (7) और ग्लेन मैक्सवेल (12)
ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा। नाटकीय घटनाक्रम में तूफानी बल्लेबाजी कर रहे मैथ्यू वेड का पहले आसान सा कैच छूटा फिर वह रनआउट हो गए।
ओवर से नौ रन आए। सात ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 68/1 मैथ्यू वेड (53) और स्टीव स्मिथ (2)
25 गेंदों में वेड ने 50 रन ठोके।
अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर की ओर ले जाने में स्टीव स्मिथ माहिर हैं।
टी नटराजन ने भारत को पहली सफलता दिलाई। अपने पहले ही ओवर में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी को तोड़ा। शॉर्ट बॉल पर डार्सी शॉर्ट को निपटाया, जिन्होंने 9 गेंद में 9 रन बनाए।
वाशिंगटन सुंदर का महंगा ओवर। तीन चौके के साथ ओवर से 15 रन लुटाए। चार ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 46/0 मैथ्यू वेड (34) और डार्सी शॉर्ट (9)
डेविड वार्नर और आरोन फिंच की कमी ऑस्ट्रेलिया को महसूस नहीं हो रही। दीपक चाहर किसी भी तरह का कोई प्रभाव नहीं दिखा पाए।
दूसरा ओवर लेकर आए स्पिनर वाशिंगटन सुंदर की तीसरी गेंद पर पड़ा छक्का छोड़ दिया जाए तो पूरा ओवर बढ़िया गया। ओवर से 10 रन आए। दो ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 23/0 मैथ्यू वेड (19) और डार्सी शॉर्ट (2)
दीपक चाहर को मैथ्यू वेड ने रिमांड पर लिया। दूसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर चौका आया। एक ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 12/0 मैथ्यू वेड (12) और डार्सी शॉर्ट (0)
बुमराह को आराम, मनीष पांडेय की जगह श्रेयस अय्यर की एंट्री
मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। मनीष पांडेय निगल की वजह से नहीं खेल रहे। बुमराह फिर आज के मैच में नहीं खेल रहे हैं। शार्दुल ठाकुर खेलेंगे।
आरोन फिंच, मिचेल स्टार्क और हेजलवुड आज का मैच नहीं खेल रहे। मार्कस स्टोइनिस, एंड्र्यू टाई और डेनियल सैम्स खेल रहे हैं। कप्तानी मैथ्यू वेड संभाल रहे हैं।