फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T-20 में भारत को मात देने के बाद गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलियाई टीम की बस पर पथराव, फिंच ने की पुष्टि

Wed, 11 Oct 2017 12:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम की बस
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुवाहाटी में खेले गए टी-20 में टीम इंडिया को 8 विकेट से मिली करारी हार के बाद अज्ञात लोगों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की बस पर हमला किया। ओपनर आरोन फिंच ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर बस के टूटे हुए कांच की तस्वीर साझा करते हुए इस घटना की पुष्टि की है। फोटो पर पिंच ने कैप्शन लिखा, ‘होटल लौटते हुए टीम बस की खिड़की पर पत्थर मारा गया, ये डरावना है।’ फिंच के इस ट्वीट के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। ये हरकत किसने की इस बात का अबतक कुछ पता नहीं चला है। 
विज्ञापन
Pretty scary having a rock thrown through the team bus window on the way back to the hotel!! pic.twitter.com/LBBrksaDXI — Aaron Finch (@AaronFinch5) October 10, 2017


फिंच के इस ट्वीट को ऑस्ट्रेलिया के स्टैंड इन कैप्टन डेविड वार्नर ने भी रि-ट्वीट किया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें