फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs IND 2nd ODI Score: ऑस्ट्रेलिया ने 51 रन से जीता मैच, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

Sun, 29 Nov 2020 05:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Ind vs AUS Live Cricket Score: अपने बल्लेबाजों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने न सिर्फ दूसरे वन-ड में भारत को 51 रन से हराया बल्कि तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली। शानदार फॉर्म में चल रहे स्टीव स्मिथ के 64 गेंद में बनाए गए शतक के बूते ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 389 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में 338/9 ही बना सकी।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:24 PM, 29-Nov-2020

विदेशी जमीन पर लगातार दूसरी वनडे सीरीज हारा भारत

पिछली बार फरवरी में न्यूजीलैंड ने अपने घर में टीम इंडिया को 3-0 से हराया था।
 

05:22 PM, 29-Nov-2020

भारत ने गंवाई वन-डे सीरीज

अपने बल्लेबाजों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने न सिर्फ दूसरे वन-ड में भारत को 51 रन से हराया बल्कि तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली। अभी कैनबरा में आखिरी मैच खेला जाना है। शानदार फॉर्म में चल रहे स्टीव स्मिथ के 64 गेंद में बनाए गए शतक के बूते ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 389 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में 338/9 ही बना सकी।

05:16 PM, 29-Nov-2020

ऑस्ट्रेलिया ने 51 रन से जीता मैच

भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में 338/9 ही बना सकी, जबकि ऑस्ट्रेलिया से 390 रन का लक्ष्य मिला था।

विज्ञापन
05:11 PM, 29-Nov-2020

टीम इंडिया की हार तय

भारत को 18 गेंदों में 65 रन चाहिए।

05:05 PM, 29-Nov-2020

जडेजा के बाद पांड्या भी आउट

लगातार दो गेंदों में दो विकेट। पैट कमिंस ने पहले एक्स्ट्रा कवर पर मैक्सवेल के हाथों जडेजा (11 गेंदों में 24 रन) को लपकवाया फिर अगली ही बॉल पर हार्दिक पांड्या (31 गेंद में 28 रन) भी आउट हो गए।

विज्ञापन
04:58 PM, 29-Nov-2020

जडेजा ने जड़े दो छक्के

46वां ओवर फेंकने आए मिचेल स्टार्क को जडेजा ने रिमांड पर लिया। ओवर से 18 रन आए। अब चार ओवर में 69 रन चाहिए। 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 259/4 हार्दिक पांड्या (28) और रवींद्र जडेजा (24)

04:50 PM, 29-Nov-2020

आखिर छह ओवर में 99 रन चाहिए

अब लक्ष्य असंभव सा प्रतीत होता है। जम चुके केएल राहुल की जगह रवींद्र जडेजा बल्ला भांजने पहुंचे हैं। हार्दिक पांड्या भी अब गेंद मिडिल नहीं कर पा रहे। वह 25 गेंद में 24 रन बनाकर खेल रहे।

04:44 PM, 29-Nov-2020

केएल राहुल आउट

66 गेंदों में 76 रन बनाकर राहुल का अंत हुआ। 115.15 की स्ट्राइक रेट से केएल ने चार चौके और पांच छक्के जमाए।
 

04:39 PM, 29-Nov-2020

अब आठ ओवर में 120 रन चाहिए

42 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 270/4 केएल राहुल (66) और हार्दिक पांड्या (14)

04:33 PM, 29-Nov-2020

यहां से लक्ष्य बेहद कठिन होता जा रहा। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 259/4 केएल राहुल (58) और हार्दिक पांड्या (11)

04:29 PM, 29-Nov-2020

10 ओवर में 131 रन चाहिए

यहां से लक्ष्य बेहद कठिन होता जा रहा। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 259/4 केएल राहुल (58) और हार्दिक पांड्या (11)

04:21 PM, 29-Nov-2020

पिछले दो ओवर में सिर्फ 15 रन आए

दोनो ओवर में दोनों ही बल्लेबाजों ने छक्के भी मारे। अब 12 ओवर में 146 रन चाहिए। 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 244/4 केएल राहुल (45) और हार्दिक पांड्या (9)

04:11 PM, 29-Nov-2020

हार्दिक पांड्या नए बल्लेबाज

भारत को अब 15 ओवर में 165 रन चाहिए। दोनों ही बल्लेबाज बड़े शॉट मारने में माहिर भी हैं।

04:07 PM, 29-Nov-2020

विराट कोहली आउट

अपने शतक और टीम को जीत की राह दिखा रहे कप्तान कोहली आउट हो गए। 87 गेंदों में 89 रन बनाकर विराट की पारी का अंत।
 

04:03 PM, 29-Nov-2020

कोहली के 22 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे

03:57 PM, 29-Nov-2020

शतक की ओर बढ़ रहे विराट

भारतीय कप्तान बेहतरीन लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। खराब गेंदों में बड़े शॉट्स और अच्छी गेंदों को सम्मान देते हुए विराट कोहली हर ओवर में दो बाउंड्री की तलाश कर रह हैं। केएल राहुल भी छक्के-चौके उड़ा रहे हैं। 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 186/3 विराट कोहली (72) और केएल राहुल (14)

03:50 PM, 29-Nov-2020

इस रणनीति से रन चेज कर रहा भारत

03:42 PM, 29-Nov-2020

दोनों बल्लेबाज सेट हो चुके हैं

27 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 176/3 विराट कोहली (66) और केएल राहुल (10)

03:32 PM, 29-Nov-2020

भारतीय युवक ने किया ऑस्ट्रेलियाई युवती को प्रपोज

03:27 PM, 29-Nov-2020

केएल राहुल से अच्छे खेल की उम्मीद

भारत ने अबतक काफी अच्छे अंदाज में 390 के विशाल लक्ष्य का पीछा किया है। एक छोर संभाले विराट को केएल राहुल का अंत तक साथ निभाना होगा। आईपीएल में वह अच्छे लय में भी दिखे थे।

03:17 PM, 29-Nov-2020

स्टीव स्मिथ का लाजवाब कैच

03:11 PM, 29-Nov-2020

भारत का बड़ा विकेट गिरा

अच्छी पारी खेल रहे श्रेयस अय्यर का स्टीव स्मिथ ने बेहतरीन कैच लपका। गलत समय पर भारत ने यह विकेट खोया। जब तीसरे विकेट के लिए दोनो के बीच 93 रन की साझेदारी हो चुकी थी।
 

03:05 PM, 29-Nov-2020

93 रन की साझेदारी पूरी

कप्तान विराट कोहली का साथ अय्यर बखूबी निभा रहे हैं। वह 35 गेंदों में 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 153/2 विराट कोहली (53) और श्रेयस अय्यर (38)

03:00 PM, 29-Nov-2020

विराट कोहली की फिफ्टी

02:43 PM, 29-Nov-2020

भारत का स्कोर 100 रन के पार

16 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 101/2 विराट कोहली (24) और श्रेयस अय्यर (17)

02:37 PM, 29-Nov-2020

आउट करार दिए गए थे विराट

DRS में फैसला बदलना पड़ा।
 

02:30 PM, 29-Nov-2020

चोटिल हुए डेविड वार्नर अस्पताल गए

02:21 PM, 29-Nov-2020

विराट-अय्यर ने संभाला मोर्चा

दो लगातार विकेट गिरने के बाद भारतीय कप्तान कोहली और श्रेयस अय्यर पर सारी निगाहें टिकी हुईं हैं।

02:14 PM, 29-Nov-2020

मयंक अग्रवाल भी आउट

भारत पहले झटके से अभी उबरा भी नहीं था कि मयंक अग्रवाल भी चलते बने। जोश हेजलवुड की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए मयंक ने 26 गेंद में 28 रन का योगदान दिया। वह अच्छा खेल रहे थे।
 

02:09 PM, 29-Nov-2020

शिखर धवन आउट

भारत का पहला विकेट गिरा। बड़ा शॉट मारने की फिराक में गब्बर घेरे के भीतर ही कैच आउट हुए। अच्छी गेंदबाजी कर रहे जोश हेजलवुड ने 23 गेंदों में 30 रन बनाकर खेल रहे धवन का काम तमाम किया।
 

02:07 PM, 29-Nov-2020

मयंक अग्रवाल बेहतरीन लय में दिख रहे हैं

सात ओवर के बाद भारत का स्कोर: 56/0 मयंक अग्रवाल (26) और शिखर धवन (28)
 

02:00 PM, 29-Nov-2020

01:54 PM, 29-Nov-2020

धवन ने लगातार तीन चौके मारे

आखिरकार शिखर धवन अपने रंग में दिख रहे। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 37/0 मयंक अग्रवाल (17) और शिखर धवन (20)
 

01:48 PM, 29-Nov-2020

पिछले दो ओवर से कोई चौका नहीं आया

जोश हेजलवुड ने अपने दो ओवर में सिर्फ 9 रन ही दिए अबतक। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 21/0 मयंक अग्रवाल (16) और शिखर धवन (5)

01:40 PM, 29-Nov-2020

तीन ओवर में 17 रन

भारत को मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने संयमित शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ी किसी तरह का कोई जोखिम नहीं लेना चाहते।

01:31 PM, 29-Nov-2020

टीम इंडिया की जोरदार शुरुआत

मयंक अग्रवाल ने पहली ही गेंद में लगाया चौका। तीसरी बॉल भी बाउंड्री के पार। स्टार्क के पहले ओवर से 8 रन। भारत को इसी सकारात्मकता के साथ लक्ष्य का पीछा करना होगा।
 

01:27 PM, 29-Nov-2020

बुमराह फेल तो टीम इंडिया का खेल भी फेल

01:20 PM, 29-Nov-2020

ऑस्ट्रेलिया का भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का यह सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के पहले ही वन-डे में 374 बनाए थे।

01:14 PM, 29-Nov-2020

टॉप-5 बल्लेबाजों का 50+ स्कोर

डेविड वार्नर और आरोन फिंच दोनों अच्छी शुरुआत के बाद शतक से चूके। स्टीव स्मिथ ने सीरीज में लगातार दूसरी सेंचुरी मारी। मार्नस लाबुशेन और ग्लेन मैक्सवेल ने भी अर्धशतक लगाया। क्रिकेट इतिहास में यह तीसरा मौका था जब किसी टीम के शुरुआती पांच बल्लेबाजों ने 50+ स्कोर लगाया हो।
 

01:02 PM, 29-Nov-2020

भारत को सीरीज बचाने के लिए 390 रन का लक्ष्य

आखिर 10 ओवर में 114 रन बने। डेविड वार्नर-आरोन फिंच की जोड़ी एकबार फिर भारत के लिए खतरनाक साबित हुई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी हुई, जिसने इस बड़े स्कोर की नींव रखी।
 

12:55 PM, 29-Nov-2020

लाबुशेन आउट

मार्नस लाबुशेन ने 61 गेंद में 70 रन की बेहतरीन पारी खेली। जसप्रीत बुमराह ने 48.5 ओवर में उन्हें मयंक अग्रवाल के हाथों लपकवाया।

12:50 PM, 29-Nov-2020

मैक्सवेल की धुआंधार पारी जारी

48वें ओवर की आखिरी दो बॉल पर मैक्सवेल के दो लगातार चौके। मोहम्मद शमी 9 ओवर में 73 रन लुटा चुके हैं जबकि विकेट सिर्फ एक ही मिला।
 

12:46 PM, 29-Nov-2020

12:40 PM, 29-Nov-2020

पिछले दो ओवर में 25 रन

46वें ओवर में मोहम्मद शमी ने 13 रन दिए तो 47वें ओवर में बुमराह ने 12 रन। 47 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 351/3 मार्नस लाबुशेन (61) और ग्लेन मैक्सवेल (36)
 

12:33 PM, 29-Nov-2020

अगले पांच ओवर में कितने रन बनेंगे?

बुमराह ने अपने आठवें ओवर में सिर्फ एक चौका खाने के बावजूद 12 रन लुटा दिए। बेहतरीन रनिंग बिटविन द विकेट्स 45 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 326/3 मार्नस लाबुशेन (56) और ग्लेन मैक्सवेल (17)
 

12:28 PM, 29-Nov-2020

मार्नस लाबुशेन का अर्धशतक

12:23 PM, 29-Nov-2020

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 300 रन के पार

42.5 बॉल में जडेजा को चौका मारते हुए मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया। 250 से 300 तक पहुंचने में सिर्फ 31 गेंदें लगी. 43 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 307/3 मार्नस लाबुशेन (44) और ग्लेन मैक्सवेल (10)

 

12:16 PM, 29-Nov-2020

शतक लगाते ही स्मिथ आउट

64 गेंदों में 104 रन की स्टीव स्मिथ की पारी का अंत हार्दिक पांड्या ने किया।

12:14 PM, 29-Nov-2020

स्टीव स्मिथ का सीरीज में लगातार दूसरा शतक

भारत के खिलाफ यह स्मिथ की पांचवीं सेंचुरी है। 62 गेंदों में ठोका शतक। मजेदार बात है कि पिछले मैच में भी इतने ही गेंदों में सेंचुरी आई थी।
 

12:10 PM, 29-Nov-2020

बुमराह को एक ओवर में तीन चौके

स्टीव स्मिथ बिना किसी दबाव के रन बना रहे हैं। बुमराह पटरी से बाहर 40 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 275/2 स्टीव स्मिथ (88) और मार्नस लाबुशेन (38)

12:03 PM, 29-Nov-2020

शमी के ओवर से 12 रन

स्मिथ ने दो चौके लगाए। आज भी कोई भारतीय गेंदबाज रंग में नहीं। 39 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 262/2 स्टीव स्मिथ (75) और मार्नस लाबुशेन (38)

11:57 AM, 29-Nov-2020

पांड्या के पिछले दो ओवर में महज 9 रन

चोट से वापसी कर रहे हार्दिक पांड्या ने दो दिन पहले कहा था कि वह अहम मौकों पर जरूर गेंदबाजी करेंगे और आज करो या मरो का ही मुकाबला है। पीठ दर्द से परेशान यह खिलाड़ी गति में विविधता लाकर सेट हो चुके बल्लेबाजों को छका रहा है। 38 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 250/2 स्टीव स्मिथ (65) और मार्नस लाबुशेन (37)

11:50 AM, 29-Nov-2020

हार्दिक पांड्या गेंदबाजी कर रहे

11:43 AM, 29-Nov-2020

मयंक अग्रवाल पहली बार गेंदबाजी करते हुए

अतिरिक्त गेंदबाज की कमी से जूझ रही भारतीय टीम के कप्तान ने मयंक अग्रवाल को गेंद थमाई। पिटाई हो गई, दो चौके से 10 रन आए।
 

11:39 AM, 29-Nov-2020

भारत के खिलाफ स्टीव स्मिथ की पिछली पांच पारियां

लगातार पांच वन-डे मैच में 50+ स्कोर बनाने वाले केन विलियमसन (2014) के बाद दूसरे बल्लेबाज
 

11:34 AM, 29-Nov-2020

स्टीव स्मिथ की शानदार फिफ्टी

11:29 AM, 29-Nov-2020

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 रन के पार

32 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 203/2 स्टीव स्मिथ (46) और मार्नस लाबुशेन (10)

11:21 AM, 29-Nov-2020

स्मिथ का हल्ला बोल

जडेजा के ओवर से 14 रन आए। स्टीव स्मिथ बिना जोखिम लिए बेहद तेज खेलने की कोशिश में। एक छक्का और एक चौका मारा। 30 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 187/2 स्टीव स्मिथ (33) और मार्नस लाबुशेन (7)

11:12 AM, 29-Nov-2020

अब क्रीज पर दो नए बल्लेबाज

पहले वन-डे में 66 गेंद में 105 रन बनाने वाले स्मिथ का साथ निभाने अब मार्नस लाबुशेन पहुंचे हैं।

11:08 AM, 29-Nov-2020

श्रेयस अय्यर का जादुई थ्रो और वार्नर रन आउट

11:05 AM, 29-Nov-2020

डेविड वार्नर आउट

भारतीय टीम की मैच में वापसी, कप्तान फिंच के बाद डेविड वार्नर भी आउट हुए। शतक की ओर बढ़ रहे वार्नर चार साल बाद रन आउट हुए।
 

11:00 AM, 29-Nov-2020

स्टीव स्मिथ नए बल्लेबाज

पिछले मैच के शतकवीर स्टीव स्मिथ आज भी ऐसे समय में आए हैं, जहां उनके लिए मंच तैयार है।

10:53 AM, 29-Nov-2020

शमी बन रहे संकटमोचक

पहले वन-डे में फिंच-वार्नर की साझेदारी भी शमी ने ही अपने दूसरे स्पैल में तोड़ी थी। तब स्कोर 156 रन बन चुका था। आज भी इसी पेसर ने अपने दूसरे स्पैल में भारत के लिए इस पार्टनरशिप को चलता किया। इस बार साझेदारी 142 रन की थी।

 

10:48 AM, 29-Nov-2020

भारत को पहला विकेट मिला

अच्छी फॉर्म में चल रहे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच 60 रन बनाकर आउट हुए, जिसके लिए उन्होंने 69 गेंदें खेली। मोहम्मद शमी ने भारत को 22.5 ओवर में यह सफलता दिलाई।
 

10:41 AM, 29-Nov-2020

छक्के से फिंच ने पूरी की फिफ्टी

10:38 AM, 29-Nov-2020

वन-डे क्रिकेट में सर्वाधिक 50+ साझेदारी जोड़ी

10:35 AM, 29-Nov-2020

भारत के खिलाफ सर्वाधिक पांच 100+ साझेदारी करने वाली ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी

10:31 AM, 29-Nov-2020

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार

16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 101/0 आरोन फिंच (38) और डेविड वार्नर (59)

10:28 AM, 29-Nov-2020

13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 81/0 आरोन फिंच (24) और डेविड वार्नर (53)

10:23 AM, 29-Nov-2020

बाल-बाल बचे वार्नर

10:19 AM, 29-Nov-2020

सैनी की खतरनाक बीमर के बाद हंसी-मजाक

10:15 AM, 29-Nov-2020

डेविड वार्नर का लगातार दूसरा अर्धशतक

10:11 AM, 29-Nov-2020

फिर पावरप्ले में विकेट नहीं ले पाया भारत

10:07 AM, 29-Nov-2020

वार्नर-फिंच की जोड़ी को भारत पसंद है

10:00 AM, 29-Nov-2020

10 ओवर का खेल खत्म

नवदीप सैनी के इस ओवर की पहली गेंद पर फिंच ने चौका मारा। ओवर से कुल सात रन आए। 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 59/0 आरोन फिंच (18) और डेविड वार्नर (39)

09:50 AM, 29-Nov-2020

ऑस्ट्रेलिया के 50 रन पूरे

डेविड वार्नर ने मोहम्मद शमी को दो लगातार चौके मारे। अब यह साझेदारी फिर खतरनाक होती हुई। आठ ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 50/0 आरोन फिंच (12) और डेविड वार्नर (37)

09:42 AM, 29-Nov-2020

वार्नर ने की सैनी की पिटाई

तीसरी और पांचवीं गेंद पर डेविड वार्नर ने बाउंड्री मारी। सात ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 41/0 आरोन फिंच (11) और डेविड वार्नर (29)

09:34 AM, 29-Nov-2020

नवदीप सैनी को गेंद थमाई गई

पांचवां ओवर फेंकने आए सैनी ने अपने ओवर में दो रन दिए। छह ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 29/0 आरोन फिंच (10) और डेविड वार्नर (19)

09:27 AM, 29-Nov-2020

पहला छक्का भी वार्नर के बल्ले से

09:21 AM, 29-Nov-2020

डेविड वार्नर की चौके से शुरुआत

पहले ओवर की तीसरी गेंद पर चौका मारने वाले डेविड वार्नर के ही बल्ले से छक्का भी आया। चार ओवर में ऑस्ट्रेलिया की संयमित शुरुआत। पिछले दो ओवर से कोई चौका नहीं आया था, लेकिन 3.5 ओवर में फिंच ने भी पहली बाउंड्री लगा ही दी। चार ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 18/0 आरोन फिंच (8) और डेविड वार्नर (10)

09:14 AM, 29-Nov-2020

मोहम्मद शमी ने संभाली नई गेंद

भारतीय पेसर्स विकेट निकालन चाहेंगे, क्योंकि जोड़ी सेट होने के बाद कितनी खतरनाक हो जाती है, इसका अंदाजा सभी को है।

09:09 AM, 29-Nov-2020

मैच शुरू

कप्तान आरोन फिंच अपने जोड़ीदार डेविड वार्नर के साथ क्रीज पर पहुंचे।

09:04 AM, 29-Nov-2020

हेनरिक्स ने डेब्यू में लिया था युवी का विकेट

08:56 AM, 29-Nov-2020

08:51 AM, 29-Nov-2020

08:42 AM, 29-Nov-2020

ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

पहले वन-डे की ही तरह ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मैच में भी बल्लेबाजी चुनी है

08:32 AM, 29-Nov-2020

08:27 AM, 29-Nov-2020

स्टोइनिस चोटिल

ऑस्ट्रेलियाई टीम में उभरते सितारे कैमरन ग्रीन को मौका मिल सकता है क्योंकि पहले मैच में मार्कस स्टोइनिस की बाजू में खिंचाव आ गया था। फिंच और स्मिथ दोनों ने संकेत दिया कि ग्रीन वनडे क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं।

08:23 AM, 29-Nov-2020

चहल की जगह आ सकते हैं कुलदीप

चहल और सैनी दोनों ने मिलकर काफी रन दे डाले। चहल चोट के कारण अपना स्पैल पूरा करने के बाद मैदान छोड़कर चले गए। वहीं सैनी की कमर में खिंचाव आ गया है। उनके कवर के तौर पर टी नटराजन को टीम में रखा गया है। उनकेबाहर होने पर शारदुल ठाकुर को सैनी की जगह और कुलदीप यादव को चहल की जगह उतारा जा सकता है।

08:16 AM, 29-Nov-2020

फॉर्म में हैं फिंच-स्मिथ

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच, स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर जबर्दस्त फार्म में हैं जिससे जसप्रीत बुमराह और बाकी गेंदबाज असरदार साबित नहीं हुए। भारतीय टीम के गेंदबाजी संयोजन में किसी बदलाव की संभावना भी नहीं है बशर्ते युजवेंद्र चहल और नवदीप सैनी दोनों अनफिट घोषित न हों।

08:11 AM, 29-Nov-2020

पहला मैच 66 रन से हारा भारत

ऑस्ट्रेलिया ने जिस तरह से भारत की कमजोरियों का फायदा उठाया, वह कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के लिए चिंता का सबब है। हार्दिक पांड्या ने 76 गेंद में 90 रन बनाए लेकिन 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल की तरह सिर्फ एक शानदार पारी से मैच नहीं जीता जा सकता।

08:07 AM, 29-Nov-2020

AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया ने 51 रन से जीता मैच, सीरीज में भारत पर 2-0 की अजेय बढ़त

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। पहले मैच में लय पाने के लिए जूझते रहे भारतीय गेंदबाजों को बिना समय गंवाए अपनी गलतियों में सुधार करके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज श्रृंखला बचाने के लिए दूसरे वन-डे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें