फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndVsAus: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत की ठोस शुरुआत

Fri, 17 Mar 2017 06:26 PM IST
amarujala.com- Written by: पवन नाहर
विज्ञापन
लोकेश राहुल - फोटो : espncricinfo
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 451 रन पर सिमटी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। के एल राहुल और मुरली विजय ने भारत को ठोस शुरूआत दी। भारत ने एक विकेट खोकर 120 रन बना लिए हैं। मुरली विजय 42 रन और चेतेश्वर पुजारा 10 बनाकर नबादा हैं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ 178 रन बनाकर नाबाद रहे। ग्लेन मैक्सवेल ने भी 104 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा मैट रेनशॉ ने 44, मैथ्यू वेड ने 37 और स्टीव ओ'कीफ ने 25 रनों को योगदान दिया। मैक्सवेल और स्मिथ ने 5वें विकेट के लिए 191 रन जोड़े।

भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने 5 विकेट चटकाए। इसके अलावा उमेश यादव ने 3 और आर अश्विन ने 1 विकेट लिया। पहले दिन ही तरह भारतीय गेंदबाज स्टीव स्मिथ को आउट करने के लिए जूझते नजर आए, मगर उन्हें सफलता नहीं मिली और कंगारुओं के कप्तान अंत तक नाबाद रहे। स्मिथ इस सीरीज में 2 शतक जड़ चुके हैं। भारत के लिए इस मैच में चिंताएं इसलिए भी बढ़ जाती हैं क्योंकि कोहली शायद ही बल्लेबाजी करें।
विज्ञापन


LIVE SCORE

पहले दिन स्मिथ ने मनचाहे ढंग से रन बनाए और भारतीय गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ किया। भारतीय गेंदबाज स्मिथ को आउट करने का रास्ता तलाशते नजर आए और स्मिथ रन बनाते गए। कप्तान विराट कोहली के चोटिल होने के बाद रहाणे ने टीम की कमान संभाली में उनकी अगुवाई में टीम के कंधे झुके हुए नजर आए।

विराट ने पहले दिन अधिकांश समय पवेलियन में रहे। रांची के डॉक्टरों के मुताबिक कोहली के कंधे में चोट आई है और वो 7 से 10 दिन के लिए मैदान से बाहर हो सकते है। चोट लगने के बाद भी कप्तान कोहली ने मैदान में टिके रहने की  कोशिश की, लेकिन वह ज्याद देर तक मैदान पर नही रुक सके। दर्द के कारण उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें