फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind vs Aus: जीत के साथ रहाणे ने बनाया यह खास रिकॉर्ड

Tue, 28 Mar 2017 11:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
विज्ञापन
अंजिक्य रहाणे - फोटो : PTI
विज्ञापन
अपने पहले ही टेस्ट मैच में धर्मशाला में कई रिकॉर्ड बने। टीम इंडिया ने सीरीज जीत ली है। टीम इंडिया ने मैच जीतने के साथ एक बार फिर आस्ट्रेलियन टीम का भारत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ दिया। साल 1996 में इस ट्रॉफी का आगाज हुआ था। आस्ट्रेलियन टीम आज तक भारत में इस सीरीज को नहीं जीत पाई है। 
विज्ञापन


धर्मशाला की उछाल भरी पिच ने टीम इंडिया का साथ दिया। कई और रिकॉर्ड भी धर्मशाला में बने।

इस सीरीज का निर्णायक व अंतिम मैच यहां खेला गया और इसी मैच से सीरीज का फैसला हुआ। जब भी इस रोमांचक सीरीज का जिक्र होगा, धर्मशाला का नाम निर्णायक वेन्यू के रूप में याद किया जाएगा। खिलाड़ी ही नहीं कंमेंटेटर और विशेषज्ञ भी इस पिच की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

रहाणे के नाम बने रिकॉर्ड

अंजिक्य रहाणे - फोटो : PTI
कप्तान कोहली के चोटिल होने के कारण पहली बार टेस्ट मैच में कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे के नाम भी रिकॉर्ड बने। धर्मशाला में उन्हें पहले बार कप्तानी का मौका मिला है, टीम इंडिया की जीत से रहाणे के नाम भी पहली कप्तानी में मैच जीतने का रिकॉर्ड धर्मशाला में बन गया।

बेहतर है स्टेडियम का भविष्य, जून-जुलाई में हो सकते मैच
जिस तरह से अंतिम टेस्ट मैच का सफल आयोजन हुआ, साफ है कि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम भारत के टॉप वेन्यू में शामिल होने जा रहा है। भविष्य में होने वाली सीरीज में धर्मशाला को मैच मिलने का रास्ता लगभग साफ है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी व कमेंटेटर कपिल देव ने यहां तक कह दिया कि यहां के मौसम को देखते हुए जून और जुलाई में भी टेस्ट मैच इस ग्राउंड में करवाए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें