फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI: 'पंत को फिर से बेहतरीन टेस्ट खिलाड़ी बनते देखना चाहते हैं', उपकप्तानी से हटाने के बाद अगरकर ने दिया बयान

Tue, 19 May 2026 10:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने ऋषभ पंत का समर्थन किया है। पंत को टेस्ट की उपकप्तानी के बोझ से मुक्त कर दिया है, लेकिन अगरकर का मानना है कि वह और पूरी चयन समिति पंत को फिर से बेहतरीन टेस्ट खिलाड़ी बनते देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI-X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने मंगलवार को कहा कि वह और उनकी चयन समिति चाहती है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिर से वैसे ही बेहतरीन टेस्ट खिलाड़ी बनें, जैसे वह हमेशा से रहे हैं। अगरकर का यह बयान तब आया है, जब अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पंत की जगह केएल राहुल को टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया और वनडे टीम में उनकी जगह ईशान किशन को शामिल कर लिया गया।
विज्ञापन

पंत की लीडरशीप पर उठ रहे थे सवाल
28 वर्षीय पंत ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर भारत को कई टेस्ट मैच जिताए हैं, लेकिन उनकी कप्तानी की काबिलियत पर सवाल उठ रहे हैं। पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जाएंट्स आईपीएल 2026 की अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। चयनकर्ताओं ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पंत को बाहर रखा है, जिनके स्थान पर ईशान किशन को मौका दिया गया, जो आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं।  

अगरकर ने कहा, पंत एक जबरदस्त टेस्ट खिलाड़ी हैं। जाहिर है, इस समय वह वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं। हम चाहते हैं कि वह फिर से वैसे ही बेहतरीन टेस्ट खिलाड़ी बनें, जैसे वह हमेशा से रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि टेस्ट टीम में उनकी जगह को लेकर किसी तरह की कोई चिंता है। मेरा मानना है कि टेस्ट बल्लेबाजी क्रम में वह हमारे मुख्य बल्लेबाजों में से एक हैं। इंग्लैंड का उनका दौरा काफी अच्छा रहा था, जब तक कि वह चोटिल नहीं हो गए थे।

उन्होंने कहा, मुझे पूरा यकीन है कि वह खुद भी कुछ और रन बनाना चाहेंगे, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन हमेशा से ही बहुत अच्छा रहा है। इसलिए, जहां तक टेस्ट क्रिकेट की बात है, तो कोई चिंता नहीं है। हां, इस समय हमने वनडे क्रिकेट के लिए दो अलग-अलग विकल्पों को चुना है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में, वह हमारे मुख्य खिलाड़ियों में से एक हैं।
विज्ञापन

बुमराह को लेकर क्या बोले अगरकर?
जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे दोनों टीम में जगह नहीं मिली है। दरअसल, बुमराह को आराम दिया गया है। इस तेज गेंदबाज को लेकर अगरकर ने कहा, बुमराह, जाहिर है, अपने वर्कलोड को मैनेज कर रहे हैं। उम्मीद है कि जब हम इंग्लैंड का दौरा करेंगे, तब तक वह टीम में वापस आ जाएंगे। इसलिए, मुझे किसी और ऐसे खिलाड़ी का नाम याद नहीं आ रहा जो चोट या इसी तरह की किसी और वजह से टीम से बाहर हो। इसलिए, जब तक आप किसी खिलाड़ी का नाम लेकर न पूछें तब तक मैं इस सवाल का जवाब नहीं दे पाऊंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें