फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए किसे मिलेगा मौका? कोच गंभीर ने किया स्पष्ट; पंत को लेकर भी रखी राय

Fri, 05 Jun 2026 01:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर

सार

भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार से मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट की शुरुआत होगी। भारत लंबे समय बाद टेस्ट खेलने उतरेगा। सबसे ज्यादा चर्चा नंबर तीन स्थान को लेकर है। साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल के रूप में भारत के पास इस स्थान के लिए दो विकल्प हैं। अब मुख्य कोच गौतम गंभीर ने बताया है कि इस स्थान पर बल्लेबाजी के लिए किसे मौका मिलेगा।
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने शुक्रवार को कहा कि साई सुदर्शन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे एकमात्र टेस्ट से पहले गंभीर ने संकेत दिए कि तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल की जगह साई सुदर्शन को मौका मिल सकता है। गंभीर ने यह भी कहा कि टीम अगस्त में श्रीलंका दौरे के लिए चार स्पिनरों को तैयार करेगी।
विज्ञापन
Trending Videos

सुदर्शन की फॉर्म का समर्थन किया
भारत और अफगानिस्तान के बीच यह टेस्ट मैच मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का हिस्सा नहीं है, लेकिन यह आगामी सीरीज को देखते हुए टीम संयोजन तैयार करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। मैच से पहले गंभीर ने कहा, साई सुदर्शन को उचित मौका नहीं मिला है। उन्होंने अधिकतर मैच इंग्लैंड में खेले और मुझे लगता है कि उन्हें उचित मौका मिलना चाहिए। हम केवल 11 खिलाड़ियों का चयन कर सकते हैं और साई खराब फॉर्म में नहीं हैं। उन्होंने आईपीएल में 700 से अधिक रन बनाए हैं। अगर हम साई का आकलन चार पांच मैचों के आधार पर करेंगे तो फिर कोई ठोस राय नहीं बना पाएंगे।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर ध्यान
मानव सुथार और हर्ष दुबे के बीच बाएं हाथ के स्पिनर के एक स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा हैं और गंभीर ने कहा कि भारत को श्रीलंका में अगस्त में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए स्पिन गेंदबाजी के कई विकल्प तैयार करने होंगे। उन्होंने कहा, मानव और हर्ष कुछ हद तक एक जैसे खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके गेंद फेंकने के तरीके में कुछ अंतर भी हैं। इस मैच से हमें अपना चौथा स्पिनर तैयार करने में मदद मिलेगी क्योंकि हम श्रीलंका में चार स्पिनर लेकर जाएंगे। न्यूजीलैंड का दौरा करने पर हमें अलग तरह से तैयारी करनी होगी। हमारा मानना है कि हमें टेस्ट मैचों के लिए बेहतर तैयारी करने की जरूरत है।
विज्ञापन

पंत को उपकप्तानी से हटाने पर क्या बोले कोच?
ऋषभ पंत को टेस्ट टीम की उपकप्तानी से हटाया गया था। इस पर अब गंभीर ने भी अपनी राय रखी है। गंभीर ने कहा कि पंत को उनका समर्थन प्राप्त है, लेकिन उन्हें खेल की स्थिति को बेहतर ढंग से समझने की जरूरत है। गंभीर ने कहा, हम ऋषभ पंत की खेल की शैली में बदलाव नहीं चाहते, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खिलाड़ियों के लिए मैच की परिस्थितियों का सम्मान करना जरूरी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें