फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: भारतीय टीम में प्रिंस, गुरनूर और हर्ष को पहली बार मिला मौका, तीनों का लिस्ट ए में कैसा है रिकॉर्ड

Tue, 19 May 2026 06:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में कुछ नए चेहरों को मौका मिला है। टेस्ट और वनडे दोनों में गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे के नाम शामिल हैं, जबकि वनडे सीरीज के लिए प्रिंस यादव को भी जगह मिली है।
विज्ञापन
हर्ष, गुरनूर और प्रिंस - फोटो : IANS/Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज और एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को चयन समिति के साथ बैठक के बाद टीम का एलान किया। वनडे टीम में आईपीएल 2026 में अलग-अलग टीमों के लिए खेल रहे तीन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। ये तीन खिलाड़ी हैं प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे। इनमें से गुरनूर और हर्ष को एकमात्र टेस्ट के लिए भी मौका मिला है। आइए देखते हैं कि इन तीनों खिलाड़ियों का लिस्ट ए क्रिकेट में कैसा रिकॉर्ड रहा है...
विज्ञापन

सीरीज का कार्यक्रम
  • भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 14, 17 और 20 जून को खेला जाएगी। 
  • इससे पहले छह जून से मुल्लांपुर में दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मुकाबला भी खेला जाएगा। 
  • ये मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगा। 

प्रिंस यादव: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के लिए खेल रहे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। बड़े-बड़े बल्लेबाज प्रिंस की गेंद के सामने असहज नजर आए हैं। प्रिंस ने मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले आईपीएल 2026 में 12 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। प्रिंस ने कुछ दिन पहले आए एक इंटरव्यू में वनडे विश्व कप 2027 में खेलने की अपनी इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए विश्व कप जीतने की बात भी ही थी। प्रिंस के उस सपने की शुरुआत हो रही है। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया में पहली बार शामिल किया गया है। दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले प्रिंस यादव ने 14 लिस्ट ए मैचों में 29 विकेट लिए हैं।

गुरनूर बराड़: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को भी वनडे और टेस्ट टीम में मौका दिया गया है। पंजाब की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले इस गेंदबाज ने नौ लिस्ट ए मैचों में 12 विकेट लिए हैं।

हर्ष दुबे: हर्ष दुबे तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें पहली बार वनडे और टेस्ट टीम में मौका दिया गया है। हर्ष गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खेल रहे इस बाएं हाथ के गेंदबाज और बल्लेबाज ने आठ मैचों में आठ विकेट लिए हैं। हर्ष विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। 30 लिस्ट ए मैचों में 31 विकेट लेने वाले इस खिलाड़ी ने 17 पारियों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 296 रन भी बनाए हैं। 23 साल के हर्ष गेंदबाजी के साथ ही निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए भी बेहतर विकल्प हैं।
विज्ञापन

अफगानिस्तान से एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश रेड्डी, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़।

अफगानिस्तान से वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें