फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय अंडर-19 टीम का एशिया कप पर कब्जा, फाइनल में श्रीलंका को दी 144 रन से मात

Sun, 07 Oct 2018 10:25 PM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
india u-19 team
विज्ञापन

हर्ष त्यागी (6 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी और यशस्वी जायसवाल (85) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत रविवार को भारतीय अंडर-19 टीम ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 एशिया कप पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन


ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 144 रन के विशाल स्कोर से हराया। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाई। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 38.4 ओवर में 160 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

टीम इंडिया की तरफ से सबसे बेहतर प्रदर्शन हर्ष त्यागी ने किया ने किया। उन्होंने गेंदबाजी में जबरदस्त कमाल करते हुए 10 ओवर में 38 रन देकर 6 विकेट झटके। मुकाबले में हर्ष त्यागी को शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करने करने के लिए यशस्वी जायसवाल मैन ऑफ ऑफ द सीरीज चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

india u-19 team
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने धामकेदार शुरुआत की। भारतीय टीम की तरफ से शीर्ष क्रम के सभी बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की। टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए। उन्होंने 113 गेदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 85 रन की धमाकेदार पारी खेली। वहीं, अनुज रावत (57), कप्तान प्रभसिमरन सिंह (65) और आयुष बदोनी (52) ने अर्धशतक जड़े।

टीम इंडिया द्वारा मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत निराशाजनक रही। 20 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। इसके बाद लगातार विकेट गिरते चले गए। श्रीलंका का तरफ से सबसे ज्यादा रन फर्नान्डों (49) और पारानाविथाना ने 48 रन बनाए।

बता दें कि भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान पवन शाह चोट की वजह से फाइनल मैच में नहीं खेल पाए। उनकी जगह प्रभसिमरन सिंह ने टीम की कमाल संभाली। मैच जीत के बाद पवन शाह ने कहा, 'हां, दुर्भाग्य से मैच चोट की वजह से बाहर था, लेकिन मैं खुश हूं कि टीम जीत गई। एसीसी ने अच्छे से टूर्नामेंट का आयोजन किया और मुझे खुशी है कि हम विजेता बनकर उभरे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें