पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने धामकेदार शुरुआत की। भारतीय टीम की तरफ से शीर्ष क्रम के सभी बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की। टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए। उन्होंने 113 गेदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 85 रन की धमाकेदार पारी खेली। वहीं, अनुज रावत (57), कप्तान प्रभसिमरन सिंह (65) और आयुष बदोनी (52) ने अर्धशतक जड़े।
टीम इंडिया द्वारा मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत निराशाजनक रही। 20 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। इसके बाद लगातार विकेट गिरते चले गए। श्रीलंका का तरफ से सबसे ज्यादा रन फर्नान्डों (49) और पारानाविथाना ने 48 रन बनाए।
बता दें कि भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान पवन शाह चोट की वजह से फाइनल मैच में नहीं खेल पाए। उनकी जगह प्रभसिमरन सिंह ने टीम की कमाल संभाली। मैच जीत के बाद पवन शाह ने कहा, 'हां, दुर्भाग्य से मैच चोट की वजह से बाहर था, लेकिन मैं खुश हूं कि टीम जीत गई। एसीसी ने अच्छे से टूर्नामेंट का आयोजन किया और मुझे खुशी है कि हम विजेता बनकर उभरे।