फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेक्स-अंशुल की गेंदबाजी के दम पर इंडिया अंडर-19 टीम ने जीती सीरीज, 2-0 से मारी बाजी

Thu, 28 Feb 2019 03:52 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
india under 19 team
विज्ञापन

भारतीय अंडर-19 टीम ने रेक्स सिंह (18 रन देकर चार विकेट) और अंशुल कम्बोज (20 रन देकर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी की मदद से दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को पारी और 158 रन से शिकस्त देकरसीरीज 2-0 से अपने नाम की।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 152 रन बनाए थे, जबकि मेजबान टीम ने इसके जवाब में यशस्वी जयसवाल (173 रन) और वैभव कंडपाल (120 रन) के शतकों की बदौलत 395 रन जोड़े। दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में 85 रन पर ढेर हो गयी। टीम ने दो विकेट पर 50 रन से खेलना शुरू किया था और 25 ओवर में 35 रन के अंदर आठ विकेट खो दिए।

एंडिले मोकगाकाने (15) आउट होने वाले पहले खिलाड़ी रहे जो कम्बोज की गेंद पर विकेटकीपर व कप्तान सूरज आहुजा को कैच दे बैठे। कप्तान मैथ्यू मोंटगोमेरी रात के अपने 34 रन के स्कोर में केवल दो रन ही जोड़ सके और कम्बोज की गेंद पर विकेट के पीछे आहुजा को कैच देकर आउट हुए।
विज्ञापन


पहली पारी में स्पिनर मनीषी और ऋतिक शौकीन ने कहर बरपाया था लेकिन दूसरी पारी में एक एक विकेट ही हासिल कर सके। मनीषी ने खतरनाक ब्रायस पार्सन्स (06) का विकेट प्राप्त किया। फिर मणिपुर के तेज गेंदबाज रेक्स ने ल्यूक ब्यूफोर्ट को पवेलियन भेजने के बाद सिया प्लाटीजी और लिफा एनटांजी के विकेट झटककर दक्षिण अफ्रीकी पारी को समेटा।

भारत के महान खिलाड़ी राहुल द्रविड़ की कोचिंग वाली टीम खेल के सभी विभागों में दक्षिण अफ्रीका से कहीं बेहतर थी। मेहमान टीम यहां के हालात में भारतीय गेंदबाजों का सामना करने में जूझती दिखी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें