फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के मैदान में एक बार फिर से टकराएगी भारत-पाकिस्तान की टीम, इस दिन होगा जोरदार मुकाबला

Thu, 05 Sep 2019 08:03 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में 16 जून को क्रिकेट के मैदान पर भिड़ने के बाद अब एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास की वजह से द्विपक्षीय सीरीज नहीं होती है। भारत-पाकिस्तान की टीमें अब सिर्फ तटस्थ स्थानों पर ही अधिकतर मैच खेलती हैं वो भी किसी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट में।

विज्ञापन


इस बार भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमें एशिया कप में आमने-सामने होंगी। गुरुवार से श्रीलंका में शुरू हो रहे अंडर 19 एशिया कप में दोनों टीमें सात सितम्बर यानी की शनिवार को भिड़ेंगी।

हालांकि मैच दोनों देशों की जूनियर टीम के बीच होगा लेकिन कोलंबो में खेले जाने वाले मुकाबले में रोमांच भरपूर होने की उम्मीद है। दोनों ही टीमों को अंडर-19 एशिया कप में ग्रुप ए में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें