फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 एशिया कप: नौवें खिताब से एक कदम दूर भारतीय टीम, सामने होगी पाकिस्तान की चुनौती; कितने बजे होगा मैच?

Sat, 14 Nov 2026 06:43 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमेरात

सार

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को अंडर-19 एशिया कप का फाइनल खेला जाएगा। भारत ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन उसे एकमात्र हार पाकिस्तान से ही मिली है। भारत ने इस टूर्नामेंट को सर्वाधिक बार जीता है और वह नौवें खिताब से एक कदम दूर है।
विज्ञापन
अंडर-19 एशिया कप - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को अगर नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीतना है तो उसे मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को होने वाले फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। इस मैच में आर्यवीर सहवाग और ईशान सूद जैसे खिलाड़ियों की भूमिका अहम होगी। पिछले साल पाकिस्तान ने भारत को 151 रन से हराकर अपना दूसरा खिताब जीता था। भारतीय टीम की निगाह उस हार का बदला चुकता करने और नौवीं बार ट्रॉफी जीतकर अपने रिकॉर्ड को और बेहतर करने पर होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

किन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर? 
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने अब तक चार मैचों में 101 के औसत से 303 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वह अब तक टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। मजबूत कद काठी वाले तेज गेंदबाज सूद ने अपनी तेज गति का अच्छा इस्तेमाल करते हुए चार मैचों में 11 विकेट लिए हैं और भारत की गेंदबाजी उन पर काफी निर्भर है। लेकिन इन दोनों के अलावा कप्तान लक्ष्य रायचंदानी, विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय द्रविड़, मध्य क्रम के बल्लेबाज अर्जुन राजपूत और वीके विनीत जैसे खिलाड़ियों ने अब तक अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिखाई है।

रायचंदानी और राजपूत ने हालांकि एक-एक अच्छी पारियां खेली हैं। राजपूत ने जहां ग्रुप चरण में पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाया था, वहीं रायचंदानी ने अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में 93 रन की शानदार पारी खेली थी। इस मैच में विनीत ने भी अर्धशतक बनाया था। जहां तक भारतीय गेंदबाजी का सवाल है तो अभी तक सूद ने ही अधिकांश जिम्मेदारी संभाली है। सूद को स्पिनरों राजपूत और मनल चौहान से और अधिक सहयोग की जरूरत होगी। इन दोनों ने अभी तक पांच-पांच विकेट लिए हैं, लेकिन उनमें से तीन विकेट एक ही मैच में आए हैं।

पाकिस्तान की टीम कितनी मजबूत 
पाकिस्तान के लिए उस्मान खान (238 रन) और तेज गेंदबाज रिजवानुल्लाह (11 विकेट) शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं। लीग चरण में भारत के खिलाफ शतक लगाने वाले हमजा जहूर फिर से अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होंगे। रिजवानुल्लाह के अलावा पाकिस्तान के पास मोहम्मद सैयाम (08 विकेट) और अली रजा (06 विकेट) जैसे अच्छे गेंदबाज भी हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : Sony Network
दोनों टीमें:

भारत अंडर-19: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन सिंह चौहान (उपकप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सवसानी, मोहित उलवा, काव्या पटेल, शविन विनोद, इशान सूद।

पाकिस्तान अंडर-19: फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, उस्मान खान, हयाम खान, हसनैन अब्बास डार, जहांगीर बिलाल, अहमद हुसैन, नकाब शफीक, हमजा जहूर, अब्दुल सुभान, अली रजा, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद सय्याम, रिजवानुल्लाह, अब्दुल कादिर। 
विज्ञापन

आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी...

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल कब खेला जाएगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल 14 नवंबर यानी शनिवार को खेला जाएगा। 

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल कहां खेला जाएगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल ओमान के अल अमेरात के अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। 

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल कितने बजे शुरू होगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह 10:00 बजे होगा। 

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल कहां देख सकेंगे?

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखे जा सकेंगे। दर्शक Amarujala.com पर भी इस मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें