भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : social media
पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी एक ही चार्टर्ड फ्लाइट से इंग्लैंड रवाना होंगे। दोनों टीमें दो जून को मुंबई से रवाना होंगी। दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 से 22 जून के बीच साउथम्पटन में डब्ल्यूटीसी फाइनल खेला जाएगा।
वहीं, महिला टीम को इंग्लैंड दौरे पर एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। टीम 16 जून से ब्रिस्टल में टेस्ट मुकाबले से इस दौरे की शुरुआत करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक महिला खिलाड़ी ने बताया कि, हमें 19 मई को एकत्रित होने के लिए कहा गया है। सख्त क्वारंटीन के बाद हम जून में इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेंगे।
भारतीय महिला टीम सात साल में पहला टेस्ट खेलेगी। भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के बाद सितंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी जा सकती है। ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगान शुट ने संकेत दिए कि भारतीय टीम सितंबर में देश (ऑस्ट्रेलिया) का दौरा कर सकती है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि अब तक कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की है। इस दौरे पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टी-20 मुकाबले खेले जाने की उम्मीद है।