फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप से पहले भारत की जोर-आजमाइश, विंडीज से मुकाबला आज

Fri, 11 Mar 2016 12:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टीम इंडिया
विज्ञापन
हाल में एशिया का किंग बनने के बाद भारतीय टीम आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के अपने पहले अभ्यास मैच में कोलकाता में बृहस्पतिवार को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में भारतीय टीम इस समय शानदार प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन


भारत ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को द्विपक्षीय सीरीज में हराने के बाद बांग्लादेश में छठी बार एशिया कप अपने नाम किया। अभ्यास मैच में सभी की निगाहें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर होगी। हालांकि टूर्नामेंट शुरू होने के बाद उनका अंतिम एकादश में चयन मुश्किल है।

एक साल पहले शमी भारत के फ्रंट लाइन तेज गेंदबाज थे। घुटने के ऑपरेशन के बाद वह वापसी की कोशिशों में जुटे हुए हैं। वर्ष की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था जिसकी वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। वेस्टइंडीज के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 मार्च को मुंबई में खेले जाने वाले अभ्यास मैच में उनकी फिटनेस का आकलन होगा। 
विज्ञापन


अजिंक्य रहाणे, हरभजन सिंह और पवन नेगी के लिए भी यह सुनहरा मौका हो जो पिछले कुछ समय से बेंच पर ही बैठे हैं। युवा पेसर जसप्रीत बुमराह और अनुभवी आशीष नेहरा के साथ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या तेज गेंदबाजी का आक्रमण बखूबी संभाल रहे हैं। बुमराह और पांड्या 11 मैचों में 25 विकेट झटक चुके हैं। इस दौरान भारत ने सिर्फ एक मैच गंवाया। 
विज्ञापन

पहले और दूसरे नंबर की टीम हैं भारत और वेस्टइंडीज

महेंद्र सिंह धोनी
टी-20 रैंकिंग में वर्ष 2007 की चैंपियन भारत शीर्ष पर है जबकि 2012 की चैंपियन वेस्टइंडीज दूसरे नंबर पर है। भारत ने जहां इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले 11 टी-20 मैच खेले हैं वहीं वेस्टइंडीज को तैयारी नहीं मिल सकी।

विंडीज ने आखिरी टी-20 मैच नवंबर में श्रीलंका में खेला था। कैरेबियाई टीम का एक सप्ताह का अभ्यास शिविर यूएई में लगा था जहां उसने जिम्बाब्वे और काउंटी टीम वार्विकशर के खिलाफ मैच खेले।

संभावित टीम (भारत) : एमएस धोनी (कप्तान), आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, शिखर धवन, हरभजन सिंह, रविंद्र जडेजा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी, पवन नेगी, आशीष नेहरा, हार्दिक पांड्या, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, युवराज सिंह। 

वेस्टइंडीज : डेरेन सैमी (कप्तान), सैमुअल बद्री, सुलेमान बेन, कार्लोस ब्रैथवेट, ड्वेन ब्रावो, जॉनसन चार्ल्स, आंद्रे  फ्लेचर, क्रिस गेल, जेसन होल्डर, एश्ले नर्स, दिनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, मार्लन सैमुअल्स, जेरोम टेलर और एविन लेविस।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें