फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी की वजह से इंग्लैंड दौरे पर नहीं जाएंगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम!

Tue, 21 Jul 2020 04:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम कोविड-19 महामारी के कारण इंग्लैंड के प्रस्तावित दौर से हट गई है। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड में जून में तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलनी थी, जिसे कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन


इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने घोषणा की थी कि वह सितंबर में त्रिकोणीय श्रृंखला के आयोजन के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका के अपने समकक्षों के संपर्क में है। बीबीसी की खबर के अनुसार, 'दक्षिण अफ्रीका को गर्मियों में दौरा करना है, ऐसी उम्मीद जताई गई थी कि तीनों टीमें त्रिकोणीय श्रृंखला खेल सकती हैं, लेकिन भारत में (कोरोना वायरस) मामलों की बढ़ती संख्या का मतलब है कि वे यात्रा नहीं कर पाएंगे। समझा जा रहा है कि इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के मैचों की संख्या को बढ़ाने का प्रयास करेगा।

कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च में क्रिकेट गतिविधियों के ठप होने से पहले आस्ट्रेलिया में महिला टी-20 विश्व कप आखिरी बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता थी, जिसका आयोजन किया गया था। भारत में मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और ऐसे में यह भी स्पष्ट नहीं है कि खिलाड़ी ट्रेनिंग के लिए कब जुटेंगी। महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक भारत में संक्रमण के 11 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं जबकि अब तक 28 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें