फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के 84 साल पुराने टेस्ट इतिहास में जो अब तक नहीं हुआ, वो अब होगा

Wed, 03 Aug 2016 11:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विराट कोहली
विज्ञापन
भारत 1932 से टेस्ट क्रिकेट खेल रहा है। हालांकि तब भारत आजाद नहीं था, मगर उसे भारतीय क्रिकेट की शुरुआत कहा जाता है। इसके बाद पिछले 84 सालों में क्रिकेट ने नियमों, प्रारूप, उपकरणों और टीमों में कई बदलाव देखे। वक्त के साथ क्रिकेट खूब बदला।
विज्ञापन


मगर अब भारतीय टेस्ट क्रिकेट में कुछ ऐसा होने वाला है जो आज तक नहीं हुआ। भारत पहली बार बांग्लादेश की मेजबानी टेस्ट मैच में करेगा।

बांग्लादेश ने 10 नवंबर 2000 को अपना टेस्ट सफर शुरु किया था। कमाल की बात यह है कि बांग्लादेश ने अपना पहला टेस्ट बांगबंधू स्टेडियम में भारत के खिलाफ ही खेला था। भारत बांग्लादेश का दौरा पांच बार कर चुका है।

बांग्लादेश अब तक टेस्ट खेलने वाले सभी प्रमुख देशों के खिलाफ उनकी मेजबानी में मैच खेले हैं। भारत इस सूची से बाहर था। 16 सालों के अपने टेस्ट सफर में बांग्लादेश ने कुछ खास नहीं किया। बांग्लादेश ने 16 सालों में सिर्फ एक ही सीरीज जीती है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

भारत लिखेगा नया इतिहास

हालांकि 8 फरवरी को इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ेगा। बीसीसीआई ने घोषणा की है कि भारत एक टेस्ट के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करेगा। यह मैच 8 से 12 फरवरी को खेला जाएगा।

अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा है कि टेस्ट खेलने वाले प्रमुख देश होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम दूसरे देशों की मजेबानी करें। यह बोर्ड की जिम्मेदारी है कि वो बाकी सभी देशों को पर्याप्त मैच खेलने का मौका दे।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने कहा है कि इस मैच का बेसब्री से इंतजार रहेगा। सीमित ओवरों में दोनों टीमों के बीच हुई टक्कर को देख कर लगता है कि दोनों देशों के बीच मैच बेहद रोमांचक होगा। भारत ने अपने पांच दौरों में बांग्लादेश से एक भी मैच नहीं हारा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें