फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत आएगी पाकिस्तानी टीम, केंद्र सरकार ने वीजा के लिए दी हरी झंडी

Sat, 17 Apr 2021 12:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : social Media
विज्ञापन

भारत में इस साल होने वाले वर्ल्ड टी-20 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खेलने पर मंडरा रहे संकट के बादल अब साफ हो चुके हैं। भारत सरकार ने पड़ोसी मुल्क के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को वीजा देने का फैसला कर लिया है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने अपेक्स काउंसिल की बैठक में इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


बैठक में जय शाह ने बताया कि फैसले की जानकारी आईसीसी को भी दे दी गई है। हालांकि पाकिस्तानी फैंस वर्ल्ड कप में अपने देश को सपोर्ट करने आ पाएंगे या नहीं यह अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। इस बारे में अंतिम निर्णय लेना शेष है। इस बारे में टूर्नामेंट से कुछ दिन पहले ही सटीक जानकारी लग सकती है।

पाकिस्तान की कप्तानी इस वक्त दुनिया के नंबर एक वनडे बल्लेबाज बाबर आजम के पास है। अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म से गुजर रहा यह खिलाड़ी दूसरी बार अपने देश को टी-20 विश्व कप दिलाने के इरादे से हिंदुस्तानी सरजमीं पर कदम रखेगा। दोनों देशों के बीच कई साल से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। सिर्फ आईसीसी के टूर्नामेंट में ही यह प्रतिद्वंद्विता देखने का मिलती है।
विज्ञापन


वेबसाइट क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, 'शीर्ष परिषद को बताया गया है कि बीसीसीआई को भारत में अक्तूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व के लिए पाकिस्तान टीम और मीडिया के वीजा की मंजूरी मिल गई है. पाकिस्तानी फैंस को लेकर गृह मंत्रालय फैसला लेगा।' दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद, धर्मशाला को वर्ल्ड टी-20 की मेजबानी मिल सकती है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से रखे गए दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें