फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2020 का शेड्यूल जारी, जानिए भारत का मुकाबला कब और किसके खिलाफ होगा

Thu, 24 Oct 2019 04:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अंडर-19 वर्ल्ड कप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने गुरुवार को अगले साल होने वाले अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2020 का शेड्यूल जारी कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका में होने वाले इस वर्ल्ड कप की शुरुआत 17 जनवरी से होगी। वहीं, इसका खिताबी मुकाबला 19 फरवरी को खेला जाएगा।

विज्ञापन


इस वर्ल्ड कप में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों को चार-चार के ग्रुप में बांटा गया है। मौजूदा चैंपियन भारत को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। इसी ग्रुप में जापान की टीम भी है। इस वर्ल्ड में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ करेगा। 

भारत का पहला मुकाबला 19 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ होगा। यह मैच ब्लोमफोंटेन में खेला जाएगा। भारतीय टीम का अगला मैच 21 जनवरी को जापान से और फिर 24 जनवरी को न्यूजीलैंड से होगा।

विज्ञापन

अंडर-19 वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमें को चार ग्रुपों में बांटा गया है

दरअसल, अंडर-19 वर्ल्ड कप में आईसीसी के 11 पूर्ण सदस्य और पांच रीजनल चैंपियन खेलेंगे। रीजनल टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं। सभी टीमें 12 से 15 जनवरी के बीच जोहानसबर्ग और प्रिटोरिया में वार्म-अप मैच भी खेलेंगे। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका दूसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। इससे पहले वह 1998 में अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी किया था।

ग्रुप-ए: भारत, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और जापान। 
ग्रुप-बी: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और नाइजीरिया। 
ग्रुप-सी: पाकिस्तान, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड। 
ग्रुप-डी: दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा

इस प्रकार हैं कार्यक्रम :

ग्रुप ए
18 जनवरी 2020 : न्यूजीलैंड v जापान
19 जनवरी 2020 : भारत v श्रीलंका
21 जनवरी 2020 : भारत v जापान
22 जनवरी 2020 : न्यूजीलैंड v श्रीलंका
24 जनवरी 2020 : भारत v न्यूजीलैंड
25 जनवरी 2020 : श्रीलंका v जापान

ग्रुप बी
18 जनवरी 2020 : ऑस्ट्रेलिया v वेस्ट इंडीज
20 जनवरी 2020 : इंग्लैंड v वेस्ट इंडीज
20 जनवरी 2020 : ऑस्ट्रेलिया v नाइजीरिया
23 जनवरी 2020 : ऑस्ट्रेलिया v इंग्लैंड
23 जनवरी 2020 : वेस्ट इंडीज v नाइजीरिया
25 जनवरी 2020 : इंग्लैंड v नाइजीरिया
विज्ञापन

ग्रुप सी
18 जनवरी 2020 : बांग्लादेश v जिम्बाब्वे
19 जनवरी 2020 : पाकिस्तान v स्कॉटलैंड
21 जनवरी 2020 : बांग्लादेश v स्कॉटलैंड
22 जनवरी 2020 : पाकिस्तान v जिम्बाब्वे
24 जनवरी 2020 : पाकिस्तान v बांग्लादेश
25 जनवरी 2020 : जिम्बाब्वे v स्कॉटलैंड

ग्रुप डी
17 जनवरी 2020 : दक्षिण अफ्रीका v अफ़ग़ानिस्तान
18 जनवरी 2020 : संयुक्त अरब अमीरात v कनाडा
22 जनवरी 2020 : दक्षिण अफ्रीका v कनाडा
22 जनवरी 2020 : अफ़ग़ानिस्तान v संयुक्त अरब अमीरात
24 जनवरी 2020 : अफ़ग़ानिस्तान v कनाडा
25 जनवरी 2020 : दक्षिण अफ्रीका v संयुक्त अरब अमीरात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें