फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की पाक पर जीत में कश्मीर का वासिम बना हीरो

Tue, 13 Aug 2019 06:51 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वासिम इकबाल खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जिस कश्मीर को लेकर पाकिस्तान ने हाय-तौबा मचा रखी है। उसी कश्मीर के क्रिकेटर वासिम इकबाल खान की बदौलत भारत ने  पाकिस्तान को आठ विकेट से पटखनी देकर दिव्यांग टी-20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। वासिम इकबाल ने 43 गेंदों में 69 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने।

विज्ञापन


इंग्लैंड में खेले जा रहे दिव्यांगों के इस विश्व कप में भारत सभी चार मुकाबले जीतकर टॉप पर रहा। जिसके चलते उसे फाइनल में प्रवेश मिला है। अफगानिस्तान सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुका है। 

टीम के मैनेजर विनोद देशपांडे के मुताबिक वूरस्टरशायर काउंटी में पड़ते किड्डरमिनिस्टर क्लब में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 150 रन बनाए। 
विज्ञापन


हमीद ने 30 रन बनाए, जबकि वीआर केनी ने 15 रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में केडी फनासे और वासिम खान ने 12.5 ओवर में 125 रन जोड़कर भारत की जीत पक्की कर दी। फनासे ने 47 गेंद में 55 रन बनाए। भारत ने 17.1 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें