फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बनाम वेस्टइंडीज: टी20 में भी नहीं चुने गए हार्दिक, वैभव जगह बनाने में रहे सफल; पंत को शेष भारत की कमान

Wed, 16 Sep 2026 09:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India T20 Squad vs West Indies 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। पुरुष चयन समिति ने नियमित टीम पर ही भरोसा जताया है और बड़े बदलाव नहीं किए हैं। हालांकि, हार्दिक पांड्या अब भी वापसी नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
भारतीय टी20 टीम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज और ईरानी कप के लिए शेष भारत टीम का भी एलान कर दिया है। वहीं, इस महीने होने वाले एशियाई खेलों के लिए टीम में बदलाव किए गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ घोषित हुई टी20 टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वनडे और टी20 दोनों ही टीम में नहीं चुने गए हैं।
विज्ञापन

भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का कार्यक्रम

 

मैच तारीख स्थान
पहला टी20 6 अक्तूबर लखनऊ
दूसरा टी20 9 अक्तूबर रांची
तीसरा टी20 11 अक्तूबर इंदौर
चौथा टी20 14 अक्तूबर हैदराबाद
पांचवां टी20 16 अक्तूबर बंगलूरू

एशियाड के तुरंत बाद होगी सीरीज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज एशियाई खेलों के तुरंत बाद ही होगी। इसके बावजूद चयन समिति ने नियमित टीम का ही चयन किया है। श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान बने रहेंगे। इस टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन तीनों को शामिल किया गया है। वहीं, विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन भी शामिल हैं।

हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI
बुमराह को आराम, हार्दिक को मौका नहीं
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। बुमराह फिलहाल अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा हैं। इसके अलावा उन्हें एशियाई खेलों के लिए भी चुना गया है। वर्कलोड के कारण बुमराह को वेस्टइंडीज सीरीज से आराम दिया गया है क्योंकि अक्तूबर से दिसंबर तक भारत को न्यूजीलैंड का दौरा करना है जहां टीम इंडिया तीनों प्रारूप की सीरीज खेलेगी। अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टी20 टीम में भी जगह नहीं बना पाए हैं। हार्दिक चोट से उबर रहे हैं और उन्होंने बंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अभ्यास भी शुरू कर दिया था। लेकिन उनका चयन नहीं होना दर्शाता है कि वह अभी मैच के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं।

वरुण चक्रवर्ती - फोटो : ANI
एशियाई खेलों की टीम में बदलाव
बीसीसीआई ने एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में बदलाव किया है। भारतीय टीम के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती एशियाई खेलों से भी बाहर हो गए हैं। पुरुष चयन समिति ने उनकी जगह विपराज निगम को चुना है। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी जो पहले एशियाई खेलों का हिस्सा थे, वह अभी इस टीम से बाहर किए गए हैं क्योंकि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल होंगे।

ऋषभ पंत - फोटो : IANS
वनडे टीम में नहीं हुआ चयन, अब शेष भारत की कप्तानी करेंगे पंत
भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में नहीं चुना गया है। पंत की जगह ध्रुव जुरेल को मौका मिला है। पंत हालांकि, रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ होने वाले ईरानी कप मुकाबले के लिए शेष भारत टीम की कप्तानी करेंगे। बीसीसीआई ने ईरानी कप के लिए शेष भारत टीम का चयन भी कर दिया है। तेज गेंदबाज आकाश दीप को इसमें शामिल किया गया है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। 
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव। 

ईरानी कप के लिए शेष भारत टीम: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफराज खान (उपकप्तान), समरन रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप*, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय, आयुष दोसेजा। 

जापान के खिलाफ टी20 और एशियाई खेलों के लिए भारत की संशोधित टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, विपराज निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें