टीम इंडिया के स्पिनर आर अश्विन ने कोलंबो के मैदान में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन लंच के ठीक बाद छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में अपने 2000 रन पूरे करते हुए 32 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब टेस्ट में सबसे तेज 2000 रन और 250 विकेट का रिकॉर्ड उनके नाम हो गया है।
अश्विन ने यह कामयाबी अपने 51 वें टेस्ट में हासिल की है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रिचर्ड हेडली के नाम था। जिन्होंने 1985 में अपने 54 वें टेस्ट के दौरान यह कारनामा किया था। अश्विन हालांकि बाद में 54 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर रंगना हेराथ की गेंद पर बोल्ड हो गए। यह उनका 11 वां अर्धशतक था। अश्विन ने 4 शतक भी लगाए हैं।
अश्विन ने 51 वें टेस्ट में 2000 रन और 250 विकेट का आंकड़ा हासिल किया
अश्विन
- फोटो : social media
आईसीसी टेस्ट रैकिंग में दूसरे नंबर के भारतीय गेंदबाज और दुनिया के तीसरे नंबर के आलराउंडर अश्विन ने 51, रिचर्ड हेडली ने 54, इमरान खान ने 55, इयान बॉथम ने 55 तथा शॉन पोलाक ने 60 वें टेस्ट में 2000 रन और 250 विकेट का आंकड़ा पार किया था।
अश्विन ने टेस्ट में 279 विकेट लिए हैं
ashwin
- फोटो : icc
अश्विन से पहले 2000 रन और 250 विकेट लेने वालों में कपिल देव, अनिल कुंबले और हरभजन सिंह शामिल हैं। अश्विन ने टेस्ट में 279 विकेट लिए हैं।
अश्विन 2000 रन पूरा करने वाले 37 वें भारतीय हो गए
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
इस पारी के दौरान अश्विन अपने कैरियर के 2000 रन पूरा करने वाले 37 वें भारतीय हो गए हैं। विश्व में उनसे पहले 299 खिलाड़ियों ने 2000 रन पूरे किए हैं।
टेस्ट में सबसे तेज 2000 रन और 200 विकेट के मामले में अश्विन चौथे नंबर हैं
अश्विन और जडेजा
- फोटो : twitter
टेस्ट में सबसे तेज 2000 रन और 200 विकेट के मामले में अश्विन चौथे नंबर पर आ गए हैं। उनसे तेज यह आंकड़ा इयान बॉथम, कपिल देव और इमरान खान ने हासिल किया था। इयान बॉथम ने 42 वें टेस्ट में सबसे तेज 2000 रन और 200 विकेट का रिकॉर्ड हासिल किया था। कपिल देव 50, इमरान खान 50 और अश्विन ने 51 वें टेस्ट में यह रिकार्ड बनाया।