फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2026: क्रुणाल पांड्या संभालेंगे भारत की कप्तानी, भुवनेश्वर कुमार की जगह किसे मिला मौका?

Sat, 17 Oct 2026 03:46 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2026 के लिए भारतीय टीम की कप्तानी क्रुणाल पांड्या करेंगे। न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में चयन होने के कारण भुवनेश्वर कुमार टूर्नामेंट से हट गए हैं। उनकी जगह तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को टीम में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
क्रुणाल पांड्या - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2026 के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जगह कुलवंत खेजरोलिया को टीम में शामिल किया गया है। पहले भुवनेश्वर को भारतीय टीम की कमान संभालनी थी, लेकिन न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में चयन होने के बाद उन्हें हांगकांग सिक्सेस से हटना पड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos

क्रुणाल पांड्या की अगुवाई में उतरेगी भारतीय टीम
हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2026 के लिए घोषित भारतीय टीम में क्रुणाल पांड्या के अलावा शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, टी. नटराजन और कुलवंत खेजरोलिया को जगह मिली है। टीम में ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव है। भारतीय टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिहाज से संतुलित नजर आ रही है। क्रुणाल पांड्या के नेतृत्व में टीम से टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

न्यूजीलैंड दौरे के कारण बाहर हुए भुवनेश्वर कुमार
  • भुवनेश्वर कुमार को पहले हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस में भारतीय टीम की कप्तानी करनी थी। हालांकि, 22 अक्तूबर से शुरू होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में चयन के बाद उनकी जगह कुलवंत खेजरोलिया को मौका दिया गया है।
  • क्रिकेट हांगकांग, चीन के कमर्शियल और मार्केटिंग डायरेक्टर अनुराग भटनागर ने भुवनेश्वर कुमार के टीम से हटने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टीम को उनकी कमी जरूर खलेगी, लेकिन राष्ट्रीय टीम में उनका चयन खुशी की बात है।
  • उन्होंने कहा, 'चार साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी वापसी एक खास मील का पत्थर है। हम भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर उनकी हर सफलता की कामना करते हैं और भविष्य में हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।'

30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक खेला जाएगा टूर्नामेंट
हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2026 का आयोजन 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक हॉन्गकॉन्ग के टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में होगा। टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत को ग्रुप-सी में पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ रखा गया है। ग्रुप चरण में प्रत्येक टीम को अपने ग्रुप की अन्य दोनों टीमों से मुकाबला करना होगा। इसके बाद टीमों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें कप, प्लेट और बाउल वर्गों में आगे खेलने का मौका मिलेगा।

क्या है हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस का फॉर्मेट?
हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस का फॉर्मेट पारंपरिक क्रिकेट से अलग है। इसमें प्रत्येक टीम में छह खिलाड़ी होते हैं और मुकाबले पांच-पांच ओवर के खेले जाते हैं। विकेटकीपर को छोड़कर टीम के सभी खिलाड़ी एक-एक ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं। कम ओवरों के इस प्रारूप में बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने होते हैं, जिससे मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद रहती है।
विज्ञापन

हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2026 के लिए भारतीय टीम: क्रुणाल पांड्या (कप्तान), शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, टी. नटराजन और कुलवंत खेजरोलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें