फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND Squad vs AUS: अंतिम दो टेस्ट के लिए आज हो सकता है टीम का एलान, केएल राहुल पर होगा बड़ा फैसला

Sun, 19 Feb 2023 03:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद शिवसुंदर दास ने कुछ दिनों के लिए चयन समिति की कमान संभाली है। वह टीम का चयन करेंगे। टेस्ट के अलावा तीन वनडे की सीरीज के लिए भी टीम का एलान हो सकता है।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का एलान रविवार (19 फरवरी) को हो सकता है। इससे पहले शुरुआती दो टेस्ट के लिए टीम चुनी गई थी। कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम ने नागपुर और दिल्ली टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद शिवसुंदर दास ने कुछ दिनों के लिए चयन समिति की कमान संभाली है। वह टीम का चयन करेंगे। टेस्ट के अलावा तीन वनडे की सीरीज के लिए भी टीम का एलान हो सकता है।
विज्ञापन


रविवार को रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन का भी समापन हो गया। सौराष्ट्र ने फाइनल में बंगाल को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। टीम चयन में रणजी के प्रदर्शन को भी देखा जाएगा। शुरुआती दो टेस्ट मैचों में खराब प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल को बाहर किया जा सकता है। वहीं, रणजी फाइनल में नौ विकेट लेने वाले जयदेव उनादकट की वापसी हो सकती है। पहले टेस्ट के बाद उन्हें रणजी फाइनल खेलने के लिए छोड़ दिया गया था।

बुमराह का क्या होगा?
जसप्रीत बुमराह लंबे समय से चोट के कारण पेशेवर क्रिकेट से दूर हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 सितंबर को आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय मैच में खेले थे। उस टी20 मैच के बाद वह टीम इंडिया से बाहर हो गए। बुमराह को टी20 विश्व कप से भी दूर रहना पड़ा था। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए उनका चयन हुआ था, लेकिन वह पूरी तरह ठीक नहीं होने के कारण बाहर हो गए थे। बुमराह की वापसी अगर टेस्ट सीरीज के लिए नहीं होती है तो उन्हें वनडे टीम में चुना जा सकता है।

सरफराज खान को मिलेगा मौका?
रणजी ट्रॉफी के प्रदर्शन को अगर ध्यान में रखा जाएगा तो मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान और कर्नाटक के मयंक अग्रवाल का पलड़ा काफी भारी है। सरफराज ने इस सीजन में छह मैचों की नौ पारियों में 556 रन बनाए। इस दौरान तीन शतक और एक अर्धशतक लगाया। सरफराज ने रणजी ट्रॉफी 2021-22 में छह मैचों में 122.75 की औसत से 982 रन बनाए थे। तब उन्होंने दो शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। वहीं, 2019-20 में छह मैचों में 154.66 की औसत उन्होंने 928 रन बनाए थे।
विज्ञापन

मयंक अग्रवाल की वापसी संभव
खराब फॉर्म में चल रहे केएल राहुल को अगर टीम इंडिया से बाहर किया जाता है तो बाकी बचे दो टेस्ट के लिए मयंक अग्रवाल को तीसरे ओपनर के तौर पर चुना जा सकता है। मयंक ने इस रणजी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने नौ मैचों की 13 पारियों में 990 रन बनाए। इस दौरान तीन शतक और छह अर्धशतक लगाए। मयंक ने मार्च 2022 में श्रीलंका के खिलाफ पिछला टेस्ट खेला था। वह 21 टेस्ट में 41.33 की औसत से 1488 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक और छह अर्धशतक निकले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें