फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल भर बाद देश में महिला क्रिकेट की वापसी, सात मार्च से इस स्टेडियम में भिड़ेंगी भारत-दक्षिण अफ्रीका की टीमें

Tue, 23 Feb 2021 09:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पांच वनडे और तीन टी-20 मुकाबले लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेई इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के सचिव युद्धवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेले जाने वाले पांच वनडे और तीन टी-20 मुकाबलों की मेजबानी इकाना स्टेडियम को सौंपी है। उन्होंने बताया कि दोनों टीमें 25 फरवरी को लखनऊ पहुंचेंगी। वन-डे सीरीज सात मार्च को शुरू होगी, जबकि टी-20 सीरीज की शुरुआत 20 मार्च से होगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें