फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: कप्तान शुभमन गिल की चोट ने बढ़ाई भारत की चिंता, रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर गए; जानें

Sat, 15 Nov 2025 11:47 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गिल की चोट पर जानकारी दी है। बीसीसीआई ने बताया कि गिल को गर्दन में मोच आई है और बोर्ड की मेडिकल टीम उनकी जांच कर रही है। आज उनके खेलने पर फैसला उनकी प्रगति को देखते हुए लिया जाएगा।
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल की चोट ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। गिल ने पहली पारी में तीन गेंदों का सामना किया, लेकिन चोट के कारण उन्हें मैदान से बाहर लौटना पड़ा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गिल की चोट पर जानकारी दी है। बीसीसीआई ने बताया कि गिल को गर्दन में मोच आई है और बोर्ड की मेडिकल टीम उनकी जांच कर रही है। आज उनके खेलने पर फैसला उनकी प्रगति को देखते हुए लिया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

भारत की पहली पारी समाप्त
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की पहली पारी दूसरे दिन समाप्त हो गई। भारत ने पहली पारी में 189 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका पर 30 रनों की मामूली बढ़त हासिल की। भारतीय कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे जिस कारण वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद वह बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सके जिस कारण नौ विकेट गिरने के बाद भारत की पहली पारी समाप्त हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन बनाए थे। 

भारत के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 29 रनों की पारी खेली। राहुल और वाशिंगटन के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। भारत की ओर से ऋषभ पंत ने 27, रवींद्र जडेजा ने 27, अक्षर पटेल ने 14, ध्रुव जुरेल ने 14, यशस्वी जायसवाल ने 12, कुलदीप यादव ने 1, मोहम्मद सिराज ने 1 और जसप्रीत बुमराह ने नाबाद 1 रन बनाए। वहीं, गिल चार रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए थे। दक्षिण अफ्रीका के लिए सिमोन हार्मर ने चार विकेट झटके, जबकि मार्को यानसेन को तीन सफलता मिली। केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

गर्दन में मोच आने के बाद हुए रिटायर्ड हर्ट
दरअसल, गिल साइमन हार्मर की गेंद पर स्लॉग स्वीप करने के प्रयास में गर्दन में मोच आने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए। उन्होंने हार्मर को बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से चौका मारा, लेकिन इस दौरान उनकी गर्दन में जकड़न पैदा हो गई। फिजियो तुरंत ही मैदान पर पहुंचे लेकिन इस स्टार बल्लेबाज को रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। यह घटना ड्रिंक्स ब्रेक के बाद 35वें ओवर में घटी। बीसीसीआई ने हालांकि, उनकी चोट पर जानकारी दी है, लेकिन यह नहीं बताया है कि गिल की चोट कितनी गंभीर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें