फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: दूसरे वनडे में हार के बाद राहुल ने टॉस को बताया अहम, डेथ ओवरों में अधिक रन नहीं बनाना पड़ा महंगा?

Thu, 04 Dec 2025 09:54 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में हार का सामना करना पड़ा। भारत ने इस मैच में विशाल स्कोर बनाया था, लेकिन उसके गेंदबाज 359 रन का बचाव नहीं कर पाए थे। अब कप्तान केएल राहुल ने इस हार के लिए टॉस और ओस को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
केएल राहुल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल ने इस बात को स्वीकार किया डेथ ओवरों में अधिक रन नहीं बनाना भारत को महंगा पड़ा, लेकिन उनका मानना है कि टॉस ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में अहम भूमिका निभाई। राहुल ने इसका दोष टॉस के साथ ही ओस को भी दिया जिस कारण भारतीय गेंदबाज बड़े लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके। 

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में भारत को चार विकेट से हराया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतकों की मदद से 50 ओवर में पांच विकेट पर 358 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने एडेन मार्करम के शतक और मैथ्यू ब्रिट्जके तथा डेवाल्ड ब्रेविस के अर्धशतकों की सहायता से 49.2 ओवर में छह विकेट खोकर 362 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ मेहमानों ने भारत से तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। अब दोनों टीमें छह दिसंबर को विशाखापत्तनम में आखिरी और निर्णायक मुकाबले में आमने-सामने होंगी। 

हार के लिए ओस को ठहराया जिम्मेदार
केएल राहुल ने कहा, यहां काफी ज्यादा ओस थी जिस कारण दूसरी पारी में गेंदबाजी करना काफी कठिन था। हमने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन इस मैच में अंपायर गेंद बदल रहे थे। टॉस ने मैच में बड़ी भूमिका निभाई। बल्ले से 350 रन का स्कोर अच्छा था, लेकिन ड्रेसिंग रूम में इस बात पर चर्चा हुई थी कि किस तरह हम 20-25 रन अतिरिक्त बनाए जिससे गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिले। 
विज्ञापन

कोहली और ऋतुराज को सराहा
भारतीय कप्तान ने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ की सराहना की जिन्होंने रायपुर में शतकीय पारी खेली। राहुल ने कहा, ऋतुराज ने जिस तरह बल्लेबाजी की उसे देखना शानदार था। कोहली को हमने 53 बार ऐसा करते (शतक) देखा है। वह बस अपना काम कर रहे हैं। ऋतुराज को बल्लेबाजी करते देखना शानदार था। उन्होंने अर्धशतक लगाने के बाद जिस तरह अपना गियर बदला वो वाकई मजेदार था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें