फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: प्रसिद्ध कृष्णा ने पहले मैच में खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली, बोले- ज्यादा शॉर्ट गेंदें डाली

Sat, 28 Jun 2025 07:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया था, जबकि दूसरे छोर से अन्य गेंदबाज उपयुक्त प्रदर्शन नहीं कर सके थे। प्रसिद्ध ने पहली पारी में 20 ओवरों में 6.40 की इकॉनमी से 128 रन दिए, जो एक पारी में कम से कम 20 ओवर गेंदबाजी करने वाले किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे खराब आंकड़ों में से एक है।
विज्ञापन
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने है कि वह पहले मैच में सही लेंथ से गेंदबाजी करने में नाकाम रहे और सिर्फ अपनी गेंदबाजी में संयम बरतने की कोशिश करते रहे। भारत को बढ़त लेने के बावजूद पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम की हार कारण गेंदबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन था। 
विज्ञापन

गेंदबाजों ने किया था निराश 
पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया था, जबकि दूसरे छोर से अन्य गेंदबाज उपयुक्त प्रदर्शन नहीं कर सके थे। दूसरी पारी में भी गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन जारी रहा था और इंग्लैंड ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया था। प्रसिद्ध ने पहले मैच में 200 से अधिक रन लुटाए थे जिसके बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी आलोचना की थी। प्रसिद्ध ने पहली पारी में 20 ओवरों में 6.40 की इकॉनमी से 128 रन दिए, जो एक पारी में कम से कम 20 ओवर गेंदबाजी करने वाले किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे खराब आंकड़ों में से एक है। उन्होंने इस दौरान ओली पोप, हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ के विकेट लिए थे।

प्रसिद्ध ने कहा, लीड्स टेस्ट की पहली पारी में मैंने जरूरत से ज्यादा शॉर्ट गेंद डाली। दूसरी पारी में यह थोड़ा बेहतर रहा और विकेट थोड़ा धीमा था। मैंने निश्चित रूप से उस लंबाई पर गेंदबाजी नहीं की जो मैं करना चाहता था। मुझे सही लंबाई से सामंजस्य बिठाने में कुछ समय लगा। मुझे हालांकि एक पेशेवर क्रिकेटर के रूप में ऐसा करने में सक्षम होना चाहिए। मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और शायद अगली बार इसे बेहतर तरीके से कर पाऊं।

प्रसिद्ध ने कहा, मैं जब भी गेंदबाजी के लिए आता हूं तो मेरी कोशिश मेडन ओवर डालने की होती है। मैं वास्तव में बल्लेबाजों को आसानी से रन बनाने का मौका देने से बचना चाहता हूं। उस मैदान की आउटफील्ड तेज थी। ईमानदारी से कहूं तो मैंने जिस लंबाई और दिशा में गेंदबाजी की वह ज्यादातर समय सही नहीं थी। इसमें से कुछ ऐसे रन भी थे जो बल्ले के बाहरी या अंदरुनी किनारे से लग कर आए थे। मैंने कई बार बाउंसर डालने की कोशिश की लेकिन उस पर रन बन गए। मैं निश्चित रूप से जब गेंदबाजी करने आता हूं तो रन गति पर लगाम लगाकर दबाव बनाने की कोशिश करता हूं।’
विज्ञापन

प्रसिद्ध बोले- ड्रेसिंग रूम का माहौल सकारात्मक 
इस 29 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कहा कि मैच हारने के बावजूद भारतीय ड्रेसिंग रूम में माहौल बहुत सकारात्मक था। उन्होंने कहा, ड्रेसिंग रूम में सभी खुश हैं और सकारात्मक माहौल है। हमारे पता है कि हमारे लिए यह अवसर क्या मायने रखता है। मुझे लगता है कि हमारे पास एक योजना थी। हम कुछ करना चाहते थे और हमने इसे करने का प्रयास किया। हमने दो बार लगातार दो-दो विकेट चटकाकर मैच में बने हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें