विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद अब विराट कोहली और उनकी टीम ने अब दूसरे चक्र की तैयारी शुरू कर दी है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा चक्र भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले से शुरू होगा और इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे।
बता दें कि दूसरा संस्करण चार अगस्त से शुरू होगा। इंग्लैंड सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट टीम खुद को इंडियन प्रीमियर लीग और आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट जाएंगे। इसके बाद टेस्ट चैंपियनशिप (2021-23) का दूसरा संस्करण आईसीसी टी-20 विश्व कप के खत्म होने के बाद इस साल नवंबर में होगा।
भारत का डब्ल्यूटीसी शेड्यूल 2021-23
1. भारत का इंग्लैड दौरा
- 4-8 अगस्त: इंग्लैंड बनाम भारत, पहला टेस्ट
- 12-16 अगस्त: इंग्लैंड बनाम भारत, दूसरा टेस्ट
- 25-29 अगस्त: इंग्लैंड बनाम भारत, तीसरा टेस्ट
- 2-6 सितंबर: इंग्लैंड बनाम भारत, चौथा टेस्ट
- 10-14 सितंबर: इंग्लैंड बनाम भारत, पांचवां टेस्ट
2. न्यूजीलैंड का भारत दौरा (दो टेस्ट मैच)
3. भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा (तीन टेस्ट मैच)
4. श्रीलंका का भारत दौरा (तीन टेस्ट मैच)
5. भारत का बांग्लादेश दौरा (दो टेस्ट मैच)