फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suryakumar Yadav: चोट के बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार सूर्यकुमार, सर्वश्रेष्ठ स्तर पर लौटने का भरोसा जताया

Tue, 26 Aug 2025 05:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूर्यकुमार ने वापसी से पहले अपनी चोट के बारे में खुलकर बात की और कहा कि उनके लिए यह ब्रेक सर्वश्रेष्ठ स्तर पर लौटने का एक मौका था। भारतीय टीम सूर्यकुमार की अगुआई में ही एशिया कप में अपने खिताब बचाने के अभियान में उतरेगी।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव चोट के बाद मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। सूर्यकुमार को चोट के कारण सर्जरी करानी पड़ी थी और उन्हें रिहैब से गुजरना पड़ा। सूर्यकुमार आईपीएल 2025 के बाद से मैदान से बाहर हैं और अब वह अगले महीने होने वाले एशिया कप से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे। भारतीय टीम सूर्यकुमार की अगुआई में ही एशिया कप में अपने खिताब बचाने के अभियान में उतरेगी। 
विज्ञापन

चोट के बारे में खुलकर की बात 
सूर्यकुमार ने वापसी से पहले अपनी चोट के बारे में खुलकर बात की और कहा कि उनके लिए यह ब्रेक सर्वश्रेष्ठ स्तर पर लौटने का एक मौका था। सूर्यकुमार ने बंगलूरू स्थिति भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब प्रक्रिया पूरी की। बीसीसीआई ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें सूर्यकुमार ने अपने रिहैब प्रक्रिया से लेकर वापसी तक के बारे में बात की। 

सूर्यकुमार ने कहा, मैं अभी अच्छा महसूस कर रहा हूं। पांच-छह हफ्ते हो गए हैं। यह एक अच्छी प्रक्रिया है। पिछले छह हफ्तों से अच्छी दिनचर्या है और उम्मीद है कि मैं बहुत अच्छा महसूस करूंगा। रिहैब के दौरान सबसे जरूरी बात यह है कि आपके आस-पास अच्छे लोग हों जो आपका अच्छी तरह से मार्गदर्शन करें और पिछले दो-तीन वर्षों में मैं जब भी मैं रिहैब में था तो मैंने यही किया। मैंने इसे अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर में वापसी करने के अवसर के रूप में देखा। अगर मैं यहां छह हफ्ते, आठ हफ्ते या 12 हफ्ते के लिए होता तो मैं एक-एक हफ्ते को ध्यान में रखकर योजना बना सकता था। खुद को मानसिक रूप से उस तरह तैयार कर सकता था और बस सुविधाओं का उपयोग करता और सही दिशा में आगे बढ़ सकता था।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है सर्जरी 
पहली बार अपनी चोट की गंभीरता का अहसास होने को याद करते हुए सूर्यकुमार ने कहा कि यह समस्या काफी हद तक वैसी ही थी जैसी उन्होंने पहले अनुभव की थी। सूर्यकुमार ने कहा, 'आईपीएल के अंत के करीब इसका पता चला। मुझे यह महसूस हुआ क्योंकि पिछले साल भी मुझे इसी तरह की चोट लगी थी और इसी से मुझे पता चला।' सूर्यकुमार की 2023 में टखने की और 2024 की शुरुआत में स्पोर्ट्स हर्निया की एक और सर्जरी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें