फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी: ईश्वरन और अक्षय के शानदार खेल की मदद से इंडिया रेड बनी विजेता, इंडिया ग्रीन को हराया

Sat, 07 Sep 2019 06:01 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंडिया रेड - फोटो : social media
विज्ञापन

अक्षय वखरे के पांच विकेट की मदद से इंडिया रेड की टीम ने दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंडिया रेड की टीम ने इंडिया ग्रीन को एक पारी और 38 रन के अंतर से हरा दिया है।

विज्ञापन


पहली पारी में 157 रन की बढ़त के बाद इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन को अक्षय वखरे के पांच विकेट और आवेश खान के तीन विकेट के दम पर 119 रन पर ही समेट दिया और मैच में जीत दर्ज कर ली।

चार दिनों तक चले मैच में इंडिया रेड की टीम ने प्रियांक पंचाल की कप्तानी में गेंद और बल्ले दोनों से दमदार प्रदर्शन किया। 

मैच की पहली पारी में इंडिया रेड की तरफ जयदेव उनाद्कत के चार विकेट के बाद अभिमन्यु इश्वरण ने 153 रन की पारी खेलकर इंडिया रेड की जीत की नींव रख दी और बाकी कसर अक्षय ने पांच विकेट लेकर पूरा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच स्कोर:
इंडिया ग्रीन:
 231 & 119
इंडिया रेड: 388

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें