फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Test Rankings: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड से छीना नंबर एक का ताज, सीरीज जीतकर शीर्ष पर पहुंची

Mon, 06 Dec 2021 02:01 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम ने एक बार फिर से टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर कब्जा कर लिया है। मुंबई टेस्ट जीतने के साथ ही टीम इंडिया को आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भी बड़ा फायदा हुआ है। भारतीय टीम अब 124 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है जबकि न्यूजीलैंड 121 अंकों के साथ खिसककर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम ने एक बार फिर से टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर कब्जा कर लिया है। मुंबई टेस्ट जीतने के साथ ही टीम इंडिया को आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भी बड़ा फायदा हुआ है। भारतीय टीम अब 124 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है जबकि न्यूजीलैंड 121 अंकों के साथ खिसककर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन


रैंकिंग में टॉप पांच टीमों की बात करें तो भारत शीर्ष पर है तो न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर है।

भारतीय टीम ने सोमवार को न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट में 372 रन के बड़े अंतर से हराया और मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन को चारों खाने चित किया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के चौथे दिन भारत ने 45 मिनट में ही न्यूजीलैंड के आखिरी पांच खिलाड़ियों को पवेलियन भेजकर पूरी टीम को 167 रन पर ही समेट दिया। 
विज्ञापन

 

कानपुर में हालांकि दोनों टीमों में आखिरी दिन की आखिरी गेंद तक कड़ा मुकाबला देखने को मिला था और मैच बराबरी पर खत्म हुआ था लेकिन मुंबई में ऐसा नहीं हुआ। मुंबई टेस्ट जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने घर में लगातार 14वीं टेस्ट सीरीज जीती जबकि विराट की अगुवाई में टीम ने लगातार 11वीं बार टेस्ट सीरीज पर कब्ज़ा जमाया।  

अपनी कोचिंग में पहली टेस्ट सीरीज जीतने के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने खिलाड़ियों की सराहना की। उन्होंने कहा, 'ये अच्छा लगा कि लड़कों ने आगे बढ़कर मौके का फायदा उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें