फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SMAT: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बंगाल टीम घोषित, मोहम्मद शमी-आकाश दीप को मिली जगह; ईश्वरन करेंगे कप्तानी

Sat, 22 Nov 2025 02:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

शमी को अब आकाश दीप के साथ बंगाल की 17 सदस्यीय टीम में चुना गया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल टीम की अगुआई अभिमन्यु ईश्वरन करेंगे।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बंगाल ने टीम घोषित कर दी है। राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और आकाश दीप को टीम में शामिल किया गया है। शमी ने रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में चार मैचों में 20 विकेट लिए थे। पैर की चोट से वापसी करने के बाद शमी ने इस सीजन बंगाल के लिए पांच में से चार मैचों में हिस्सा लिया। 

विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में किया शानदार प्रदर्शन
शमी ने पहले दो मैचों में 15 विकेट लिए जहां बंगाल ने उत्तराखंड और गुजरात पर लगातार मुकाबले जीते। शमी को अब आकाश दीप के साथ बंगाल की 17 सदस्यीय टीम में चुना गया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल टीम की अगुआई अभिमन्यु ईश्वरन करेंगे। शमी को लंबे समय से राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिल रही है और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चयनकर्ता उनसे आगे बढ़ने का मन बना चुके हैं। शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी। हालांकि, शमी की नजरें घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के जरिये राष्ट्रीय टीम में वापसी करने पर टिकी हुई हैं। 

शमी ने रणजी ट्रॉफी के दौरान कहा था, 'मेरी प्रेरणा फिट रहना और भारतीय टीम के लिए उपलब्ध रहना है। चयनकर्ताओं को फिटनेस के बारे में अपडेट देना मेरा काम नहीं है।' बंगाल की टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को भी शामिल किया गया है जो राइजिंग एशिया कप में भारत ए के लिए खेल रहे थे। टीम में शाकिर हबीब गांधी के रूप के दूसरा विकेटकीपर भी उपलब्ध है। 

ग्रुप सी में शामिल है बंगाल
बंगाल की टीम टी20 प्रारूप के इस टूर्नामेंट में ग्रुप सी में शामिल है और उसका पहला मुकाबला 26 नवंबर को हैदराबाद में बड़ौदा से होगा। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, सर्विसेस, पुडुचेरी और हरियाणा इस ग्रुप की अन्य टीमें हैं। 
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम:
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सुदीप घरामी, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), शाकिर हबीब गांधी (विकेटकीपर), युवराज केसवानी, प्रियांशु श्रीवास्तव, शाहबाज अहमद, प्रदीप्ता प्रमाणिक, ऋतिक चटर्जी, करण लाल, सक्षम चौधरी, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, सायन घोष, कनिष्क सेठ, युद्धजीत गुहा, श्रेयन चक्रवर्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें