डेथ ओवर के विशेषज्ञ गेंदबाज ने कहा कि हालात को देखे बिना आगामी आस्ट्रेलियाई दौरे के बारे में टिप्पणी करना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘वहां हमेशा गेंद बाउंस होती है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में अब ज्यादा स्कोर वाले मैच भी हो रहे हैं। मैं ज्यादा आगे के बारे में ध्यान नहीं लगा रहा हूं, मैं सिर्फ अगले मैच के बारे में सोचूंगा।’