फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: दूसरे टी20 मैच से पहले अभिषेक की चोट ने बढ़ाई भारत की चिंता, ट्रेनिंग सत्र के दौरान टखना हुआ चोटिल

Fri, 24 Jan 2025 08:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

अभिषेक पवेलियन लौटते वक्त हल्का सा लंगड़ा रहे थे और उन्होंने फिर नेट्स पर बल्लेबाजी भी नहीं की। ड्रेसिंग रूम में 24 वर्षीय इस बल्लेबाज ने आधे घंटे से ज्यादा समय तक फिजियो के साथ वक्त बिताया।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजी अभिषेक शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को चेन्नई में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले चोटिल हो गए हैं जिससे भारत की चिंता बढ़ गई है। अभिषेक मैच से पहले शुक्रवार को अभ्यास सत्र के दौरान कैच प्रैक्टिस कर रहे थे और इस दौरान उनका टखना मुढ़ गया। तुरंत ही टीम के फिजियो ने मैदान पर आकर अभिषेक को देखा। 
विज्ञापन

फिजियो के साथ आधा घंटा बिताया 
अभिषेक पवेलियन लौटते वक्त हल्का सा लंगड़ा रहे थे और उन्होंने फिर नेट्स पर बल्लेबाजी भी नहीं की। ड्रेसिंग रूम में 24 वर्षीय इस बल्लेबाज ने आधे घंटे से ज्यादा समय तक फिजियो के साथ वक्त बिताया। अभिषेक ने कोलकाता में खेले गए पहले टी20 मैच में तूफानी पारी खेली थी जिससे भारत ने वो मुकाबला सात विकेट से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। 

अभिषेक के बाहर रहने पर किसे मिल सकता है मौका?
अगर अभिषेक शनिवार को होने वाले मैच से बाहर रहे तो भारत के पास वॉशिंगटन सुंदर या ध्रुव जुरेल को प्लेइंग-11 में शामिल करने का मौका रहेगा। इस स्थिति में संजू सैमसन के साथ तिलक वर्मा शीर्ष क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अभिषेक की चोट कितनी गंभीर है, लेकिन अगर वह मैच से पहले तक फिट नहीं हो पाए तो यह भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका होगा। 
विज्ञापन

अभिषेक ने 20 गेंदों पर जड़ा था अर्धशतक
अभिषेक ने पहले टी20 मुकाबले में 34 गेंदों पर पांच चौकों और आठ छक्कों की मदद से 79 रन बनाए थे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। कम स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी और पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े थे। हालांकि, जोफ्रा आर्चर ने पहले सैमसन (26) और फिर कप्तान सूर्यकुमार यादव को खाता खोले बिना आउट किया जिससे भारत की पारी लड़खड़ा गई थी। अभिषेक ने इसके बाद हाथ खोले और महज 20 गेंदों पर पचासा जड़ दिया था। अभिषेक ने इंग्लैंड के हर गेंदबाज को निशाना बनाया। अभिषेक इसके साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें