फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI WC: पहली बार टीम इंडिया की औसत उम्र 30 के पार; सबसे बुजुर्ग भारतीय टीमें ही जीती हैं पिछले दोनों खिताब

Wed, 06 Sep 2023 05:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। छह सितंबर को ही भारतीय टीम की औसत उम्र लगभग 31 साल है। विश्व कप शुरू होने से एक महीने पहले हमने टीम इंडिया की औसत उम्र निकाली और इस बार भारतीय टीम सबसे अनुभवी है। पिछले रिकॉर्ड के अनुसार इस बार भारत के पास विश्व कप जीतने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
भारत की विश्व कप टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विश्व कप टीम का एलान किया। आईसीसी के नियम के अनुसार 27 सितंबर तक टीमों में बदलाव किया जा सकता है, लेकिन अजीत अगरकर ने साफ किया कि अगर कोई खिलाड़ी चोटिल नहीं होता है तो विश्व कप टीम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


2023 विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम की औसत उम्र अब तक हुए हर वनडे विश्व कप की टीम से ज्यादा है। इससे पहले भारत की सबसे उम्रदराज टीम 2019 विश्व कप में थी और इस टीम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, भारत के लिए सकारात्मक बात यह है कि 1983 और 2011 में में विश्व कप जीतने वाली टीमें अपने समय की सबसे उम्रदराज भारतीय विश्व कप टीमें थीं।

अलग-अलग विश्व कप में भारतीय टीम की औसत उम्र - फोटो : अमर उजाला
छह सितंबर को भारतीय टीम की औसत उम्र 30 साल 339 दिन है। विश्व कप की शुरुआत पांच अक्तूबर से हो रही है। ऐसे में विश्व कप शुरू होने तक भारतीय टीम की औसत उम्र 31 साल होगी। वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत की सबसे बुजर्ग टीम है। इससे पहले सबसे बुजुर्ग टीम 2019 विश्व कप में थी। कोहली की कप्तानी वाली टीम की औसत उम्र 29.53 साल थी। वनडे विश्व कप के इतिहास में भारत की सबसे युवा टीम 1992 विश्व कप में थी। अजहरुद्दीन की कप्तानी वाली टीम की औसत उम्र 25.4 साल थी।
विज्ञापन

भारतीय टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
30 से ज्यादा उम्र के सात खिलाड़ी
मौजूदा टीम में सात खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी उम्र 30 साल से ज्यादा है। हालांकि, सिर्फ तीन खिलाड़ी ही ऐसे हैं, जिन्होंने 100 से ज्यादा वनडे मैच खेले हैं। इस टीम में पांच खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिनके पास 50 वनडे का भी अनुभव नहीं है। 23 साल के शुभमन गिल टीम के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वहीं, 36 साल के रोहित शर्मा सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। 28 साल के कुलदीप टीम के तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन अनुभव के मामले में भी वह चौथे नंबर पर हैं। सबसे कम अनुभव ईशान किशन के पास है, उन्होंने सिर्फ 19 वनडे खेले हैं। 277 वनडे के साथ विराट कोहली सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। 32 साल के सूर्यकुमार के पास सिर्फ 26 वनडे का अनुभव है, जबकि 23 साल के गिल 29 वनडे खेल चुके हैं।

2023 विश्व कप के लिए भारतीय टीम 
खिलाड़ी उम्र अनुभव (वनडे)
रोहित शर्मा 36 साल 129 दिन 246
हार्दिक पांड्या 29 साल 330 दिन 79
शुभमन गिल 23 साल 363 दिन 29
विराट कोहली 34 साल 305 दिन 277
श्रेयस अय्यर 28 साल 274 दिन 44
सूर्यकुमार यादव 32 साल 357 दिन 26
केएल राहुल 31 साल 141 दिन 54
ईशान किशन 25 साल 50 दिन 19
रवींद्र जडेजा 34 साल 274 दिन 179
अक्षर पटेल 29 साल 229 दिन 52
कुलदीप यादव 28 साल 266 दिन 86
शार्दुल ठाकुर 31 साल 325 दिन 40
जसप्रीत बुमराह 29 साल 274 दिन 73
मोहम्मद शमी 33 साल 3 दिन 91
मोहम्मद सिराज 29 साल 177 दिन 26
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें