फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC: IPL की सात फ्रेंचाइजी से चुने गए विश्व कप के लिए 15 सितारे, कप्तान-उपकप्तान की टीम के सबसे ज्यादा खिलाड़ी

Wed, 06 Sep 2023 01:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम में चुने गए 15 खिलाड़ियों में से सात खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी में लीडरशिप रोल निभा रहे हैं। जहां रोहित मुंबई के, हार्दिक गुजरात के, श्रेयस कोलकाता के और राहुल लखनऊ के कप्तान हैं, वहीं कोहली ने भी इस साल बैंगलोर के लिए कुछ मैचों में कप्तानी की थी। 
विज्ञापन
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। 15 सदस्यीय टीम इंडिया में ज्यादातर वही सितारे हैं जो एशिया कप में खेल रहे हैं। एशिया कप के लिए गई टीम में 18 खिलाड़ी थे। इसमें से संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा और तिलक वर्मा का चयन वर्ल्ड कप की टीम में नहीं हुआ। जो 15 खिलाड़ी चुने गए हैं, वह आईपीएल की सात फ्रेंचाइजी से हैं। उसमें भी कप्तान रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस और उपकप्तान हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस का दबदबा रहा है। इन दो टीमों से सबसे ज्यादा खिलाड़ी वर्ल्ड कप स्क्वॉड में चुने गए हैं। आइए जानते हैं..
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा खिलाड़ी

वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें खुद कप्तान रोहित के अलावा जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन शामिल हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस से तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ। इनमें उपकप्तान हार्दिक के अलावा शुभमन गिल और मोहम्मद शमी के नाम शामिल हैं। बाकी टीमों से सिर्फ एक-एक, दो-दो खिलाड़ियों का सिलेक्शन हुआ। दो बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से दो खिलाड़ियों का टीम इंडिया में चयन हुआ। इनमें फ्रेंचाइजी के कप्तान श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर शामिल हैं।

चैंपियन चेन्नई और लखनऊ के सिर्फ एक-एक खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दो खिलाड़ियों को टीम इंडिया में जगह मिली। इनमें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज शामिल हैं। दिल्ली कैपिटल्स के भी दो खिलाड़ियों को जगह मिली है। इनमें ऑलराउंडर अक्षर पटेल के अलावा चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव का नाम शामिल है। आईपीएल 2023 में चैंपियन बनने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का सिर्फ एक खिलाड़ी टीम इंडिया में चुना गया है। अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का चयन हुआ। लखनऊ सुपर जाएंट्स के भी सिर्फ एक खिलाड़ी केएल राहुल का टीम इंडिया में सिलेक्शन हुआ। 

सात खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी में लीडरशिप रोल में

इस साल आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमें चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स से टीम इंडिया में कुल मिलाकर 15 में से नौ खिलाड़ी हैं। वहीं, फाइनल में पहुंचने वाली चेन्नई और गुजरात के कुल मिलाकर चार खिलाड़ी हैं। वहीं, बात करें लीडरशिप रोल की तो चुने गए 15 खिलाड़ियों में से सात खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी में लीडरशिप रोल निभा रहे हैं। जहां रोहित मुंबई के, हार्दिक गुजरात के, श्रेयस कोलकाता के और राहुल लखनऊ के कप्तान हैं, वहीं कोहली ने भी इस साल बैंगलोर के लिए कुछ मैचों में कप्तानी की थी। 
विज्ञापन

तीन फ्रेंचाइजी से टीम में कोई खिलाड़ी नहीं

सनराइजर्स, पंजाब और राजस्थान की टीम से किसी का चयन नहीं हुआ - फोटो : अमर उजाला
अक्षर पटेल आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के उपकप्तान रहे थे। वहीं, सूर्यकुमार यादव मुंबई फ्रेंचाइजी के उपकप्तान हैं। तो इन सभी को मिलाकर कुल सात खिलाड़ी लीडरशिप रोल में रह चुके हैं, जिसका वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को फायदा हो सकता है। वहीं, जिन तीन फ्रेंचाइजी से एक भी खिलाड़ी को नहीं चुना गया, वह हैं- सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स। राजस्थान के कप्तान सैमसन एशिया कप में जरूर बैकअप के तौर पर शामिल हैं, लेकिन वर्ल्ड कप के लिए उनका चयन नहीं हुआ। वहीं, राजस्थान के ही प्रसिद्ध भी एशिया कप टीम में हैं, लेकिन वर्ल्ड कप में सिलेक्शन नहीं हुआ। तिलक मुंबई की टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें