फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND U19 Team: राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भारत अंडर-19 टीम में मौका, श्रीलंका दौरे के लिए टीम घोषित

Thu, 11 Jun 2026 04:54 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम का एलान कर दिया है, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के 17 वर्षीय बेटे अन्वय द्रविड़ को वनडे टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जगह मिली है। अन्वय ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था और अब वह 4 जुलाई से शुरू होने वाले श्रीलंका दौरे पर भारत अंडर-19 टीम का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
अन्वय द्रविड़ - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर क्रिकेट समिति ने गुरुवार को श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीमों की घोषणा कर दी। इस दौरे पर भारतीय टीम तीन एकदिवसीय और दो बहु-दिवसीय मैच खेलेगी। दौरे की शुरुआत चार जुलाई से होगी। इस टीम चयन की सबसे बड़ी चर्चा पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को लेकर रही, जिन्हें वनडे टीम में जगह मिली है। अन्वय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शामिल किए गए हैं। उनके साथ राजत बघेल भी विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

यशबर्धन चौहान को कप्तानी
बीसीसीआई ने दोनों प्रारूपों की टीमों की कमान यशबर्धन सिंह चौहान को सौंपी है, जबकि लक्ष्य रायचंदानी को उपकप्तान बनाया गया है।

अन्वय और द्रविड़ - फोटो : Twitter
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम
17 वर्षीय अन्वय द्रविड़ ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने कर्नाटक अंडर-19 टीम की कप्तानी करते हुए टीम को वीनू मांकड़ ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने छह मैचों में 220 रन बनाए, जिसमें नाबाद 82 रन की पारी भी शामिल रही। अन्वय भारत अंडर-19 बी टीम के लिए बेंगलुरु में आयोजित त्रिकोणीय श्रृंखला में भी खेल चुके हैं, जिसमें भारत ए और अफगानिस्तान अंडर-19 टीमों ने हिस्सा लिया था। इसके अलावा अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्हें अंडर-19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी की टीम-सी में भी जगह मिली थी।

बड़े भाई समित भी रह चुके हैं अंडर-19 टीम का हिस्सा
अन्वय के बड़े भाई समित द्रविड़ को भी 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारत अंडर-19 टीम में चुना गया था, लेकिन चोट के कारण वह सीरीज नहीं खेल पाए थे।

भारत अंडर-19 टीम का श्रीलंका दौरा 

तारीख समय (स्थानीय) मैच स्थान
4 जुलाई (शनिवार) सुबह 10:00 बजे पहला वनडे हंबनटोटा
6 जुलाई 2026 (सोमवार) सुबह 10:00 बजे दूसरा वनडे हंबनटोटा
9 जुलाई 2026 (गुरुवार) सुबह 10:00 बजे तीसरा वनडे हंबनटोटा
13 जुलाई - 16 जुलाई 2026 सुबह 10:00 बजे पहला बहु-दिवसीय मैच गाले
20 जुलाई - 23 जुलाई 2026 सुबह 10:00 बजे दूसरा बहु-दिवसीय मैच कोलंबो
विज्ञापन

भारत अंडर-19 वनडे टीम
सागर वीरक, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशबर्धन सिंह चौहान (कप्तान), विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, राजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अनमोलजीत सिंह, वुटकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शाविन वी, काव्या परेश पटेल, मोहित उल्वा, ईशान सूद।

भारत अंडर-19 बहु-दिवसीय टीम
सागर वीरक, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशबर्धन सिंह चौहान (कप्तान), पटेल कुश, मानल चौहान, कुशाग्र ओझा, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), आर्यन संदेश सकपाल (विकेटकीपर), हेमचुदेशन जे, बीके किशोर, रोहित अनिल यादव, काव्या परेश पटेल, प्रियंशु सिंह, प्रणव राघवेंद्र, चिगुरुपति वेंकट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें