अंबाती रायुडू की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत मास्टर्स ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को रायपुर में खेले गए फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्रायन लारा की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 148 रन बनाए। जवाब में भारत ने 17.1 ओवर में चार विकेट खोकर 149 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस तरह सचिन तेंदुलकर की अगुआई वाली टीम अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग टी20 के पहले संस्करण की विजेता टीम बन गई।