फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का श्रीलंका का दौरा: 13 जुलाई को पहला वन-डे, 21 से शुरू होगी टी20 सीरीज

Mon, 07 Jun 2021 06:09 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब भारत की दो टीमें एक ही समय दो अलग देशों में खेल रही हों।
विज्ञापन
शिखर धवन और केएल राहुल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की दूसरी टीम जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर भारतीय टीम 13 से 25 जुलाई के बीच तीन वन-डे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी। प्रसारणकर्ता सोनी ने सोमवार को यह घोषणा की। श्रीलंका दौरे पर बीसीसीआई अपनी दूसरी टीम भेजेगी। ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब भारत की दो टीमें एक ही समय दो अलग देशों में खेल रही हों। विराट कोहली की अगुआई वाली टेस्ट टीम इसी दौरान इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला की तैयारी कर रही होगी। टेस्ट टीम 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथम्पटन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए पहले ही ब्रिटेन पहुंच चुकी है। इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला चार अगस्त से शुरू होगी।

विज्ञापन


बता दें कि भारत की दूसरी टीम में कई उदीयमान खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। शिखर धवन और हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की कप्तानी की दौड़ में हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर अगर पूरी तरह फिट हो जाते हैं जो वह भी कप्तानी का विकल्प हो सकते हैं। सोनी स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की घोषणा की। चैनल ने कार्यक्रम के साथ ट्वीट किया, 'भारत की लहरें श्रीलंका के तट से टकराएंगी।' वन-डे मुकाबले 13, 16 और 18 जुलाई को खेले जाएंगे जबकि टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले 21, 23 और 25 जुलाई को होंगे। फिलहाल, मैचों के स्थल की घोषणा भी नहीं की गई है। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें