फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: 93 साल में पहली बार हुआ ऐसा; गिल-यशस्वी खास क्लब में शामिल, गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ने से चूके पंत

Sat, 21 Jun 2025 10:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

359/3 इंग्लैंड में किसी टेस्ट के पहले दिन भारत का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। वहीं, 2003 के बाद भारत के अलावा किसी मेहमान टीम ने इंग्लैंड में पहले दिन 350 का आंकड़ा पार नहीं किया है।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट गंवाकर 359 रन बना लिए हैं। यह इंग्लैंड में पहले दिन भारत द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। भारत ने इंग्लैंड में जून 1932 में पहला टेस्ट खेला था। तब से लेकर गुरुवार तक इंग्लैंड में किसी टेस्ट के पहले दिन भारत का सर्वश्रेष्ठ टोटल सात विकेट पर 338 रन का था, जो टीम इंडिया ने 2022 में एजबेस्टन टेस्ट के पहले दिन बनाए थे। 93 साल में पहली बार भारत ने इंग्लैंड में किसी टेस्ट के पहले दिन 350 रन का आंकड़ा पार किया। वहीं, ऋषभ पंत ने टेस्ट में 3000 रन भी पूरे कर लिए, लेकिन एडम गिलक्रिस्ट का एक रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। वहीं, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल दोनों ने शतक लगाया और खुद को एक खास क्लब में शामिल कर लिया। 
विज्ञापन

भारत का पहले दिन सर्वश्रेष्ठ स्कोर
359/3 इंग्लैंड में किसी टेस्ट के पहले दिन भारत का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। वहीं, 2003 के बाद भारत के अलावा किसी मेहमान टीम ने इंग्लैंड में पहले दिन 350 का आंकड़ा पार नहीं किया है। 2003 में पिछली बार किसी मेहमान टीम ने इस आंकड़े को पार किया था। तब दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट के पहले दिन चार विकेट गंवाकर 362 रन बनाए थे। यह भारत का किसी विदेशी दौरे पर टेस्ट के पहले दिन तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2017 में गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ पहले दिन 399/3 और 2001 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ब्लोमफोंटेन टेस्ट के पहले दिन 372/7 का स्कोर बनाया था। 

विदेश में टेस्ट के पहले दिन भारत के सबसे बड़े स्कोर
रन विपक्षी टीम स्थान वर्ष
399/3 श्रीलंका गॉल 2017
372/7 दक्षिण अफ्रीका ब्लोमफोंटेन 2001
359/3 इंग्लैंड हेडिंग्ले 2025
356/2 पाकिस्तान मुल्तान 2004
302/4 वेस्टइंडीज नॉर्थ साउंड 2016

गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके पंत
ऋषभ पंत इसी के साथ टेस्ट में 3000 रन और गिल ने 2000 रन पूरे कर लिए। पंत ने 76 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। विकेटकीपर बल्लेबाजों में सिर्फ एडम गिलक्रिस्ट ने ही 3000 रन बनाने के लिए उनसे कम पारियां खेली थीं। गिलक्रिस्ट ने ऐसा 63 पारियों में किया था। 

गिल कप्तानी डेब्यू पर शतक लगाने वाले चौथे सबसे युवा
गिल टेस्ट में बतौर कप्तान डेब्यू करते हुए शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय हैं। हेडिंग्ले में उनकी नाबाद 127 रन की पारी किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बतौर कप्तान डेब्यू करते हुए तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 1951 में इंग्लैंड के खिलाफ विजय हजारे ने 164* रन बनाए थे और 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली ने 141 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, गिल कप्तान के रूप में अपनी पहली पारी में शतक बनाने वाले 23वें खिलाड़ी हैं। साथ ही हर्बी टेलर, एलेस्टेयर कुक और स्टीवन स्मिथ के बाद चौथे सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं।

यशस्वी इंग्लैंड में शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय
यशस्वी जायसवाल ने विदेशी जमीन पर तीन टेस्ट शतक बनाए हैं। उन्होंने 2023 में रोसेउ में 171, 2024 में पर्थ में 161 और अब लीड्स में 101 रन बनाए। तीनों शतक इन देशों में उनके पहले टेस्ट में आए हैं। यशस्वी से पहले वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में किसी अन्य खिलाड़ी ने अपने पहले टेस्ट में शतक नहीं लगाए हैं। इतना ही नहीं, यशस्वी इंग्लैंड में टेस्ट शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय भी हैं। जब उन्होंने लीड्स में शतक लगाया तो उनकी उम्र 23 वर्ष 174 दिन की रही। सिर्फ सैयद मुश्ताक अली ने उनसे कम उम्र में इंग्लैंड में टेस्ट शतक बनाया था। 1936 में ओल्ड ट्रैफर्ड में जब सैयद मुश्ताक ने 112 रन बनाए थे, तब उनकी उम्र 21 वर्ष और 221 दिन थी।

इंग्लैंड में टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय
खिलाड़ी उम्र साल
सैयद मुश्ताक अली 21 वर्ष 221 दिन 1936
यशस्वी जायसवाल 23 वर्ष 174 दिन 2025
वीरेंद्र सहवाग 23 वर्ष 292 दिन 2002
विजय मर्चेंट 24 वर्ष 287 दिन 1936

विदेशी दौरे के पहले दिन दो भारतीय बल्लेबाजों के शतक
ऐसा तीसरी बार हुआ है, जब किसी विदेशी दौरे पर पहले दिन भारत के दो बल्लबाजों ने शतक जड़ा हो। यशस्वी और गिल से पहले दो और बार ऐसा हुआ है। सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने 2001 में ब्लोमफोंटेन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट के पहले दिन शतक लगाए थे। वहीं, 2017 में शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के पहले दिन शतक लगाए थे। 
बल्लेबाज खिलाफ जगह साल
तेंदुलकर-सहवाग दक्षिण अफ्रीका ब्लोमफोंटेन 2001
धवन-पुजारा श्रीलंका गॉल 2017
यशस्वी-गिल इंग्लैंड हेडिंग्ले 2025
विज्ञापन

सुदर्शन ने शून्य पर आउट होकर भी बनाया अनचाहा रिकॉर्ड
साई सुदर्शन डेब्यू टेस्ट में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए शून्य पर आउट होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। साई सुदर्शन समेत केवल छह भारतीय ही अपने डेब्यू टेस्ट में शीर्ष तीन में बल्लेबाजी करते हुए शून्य पर आउट हुए हैं। उनसे पहले देवांग गांधी (1999 vs न्यूजीलैंड), के श्रीकांत (1981 vs इंग्लैंड), केएस इंद्रजीतसिंहजी (1964 vs ऑस्ट्रेलिया), दत्ता गायकवाड़ (1952 vs इंग्लैंड) और मधुसुदन रेगे (1949 vs वेस्टइंडीज) ने ऐसा किया था। हालांकि, सुदर्शन को छोड़कर बाकी सभी पहले या दूसरे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए आए थे। इस मैच में उतरने से पहले साई सुदर्शन का प्रथम श्रेणी औसत 39.93 था, जो 1990 के बाद से भारत के लिए टेस्ट डेब्यू पर किसी विशेषज्ञ बल्लेबाज के लिए सबसे कम रहा। ऋद्धिमान साहा ने 35.59 के प्रथम श्रेणी औसत के साथ बल्लेबाज के रूप में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन वह मुख्य रूप से विकेटकीपर थे।

इंग्लैंड में डेब्यू टेस्ट पारी में शून्य पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी
खिलाड़ी खिलाफ स्थान साल
चंदू सरवटे इंग्लैंड मैनचेस्टर 1946
गुलाबराय रामचंद इंग्लैंड लीड्स 1952
पार्थिव पटेल इंग्लैंड नॉटिंघम 2002
साई सुदर्शन इंग्लैंड लीड्स 2025
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें