फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Gambhir: कोच गंभीर ने टीम संस्कृति बनाने पर दिया जोर, सुधार पर भी रखी राय, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Tue, 05 Aug 2025 08:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें गंभीर खिलाड़ियों के साथ अपने विचार साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टीम संस्कृति बनाने पर जोर दिया है जिसकी नींव कड़े परिश्रम और प्रदर्शन में सुधार पर टिकी हो और जो खिलाड़ियों को आकर्षित करे, खिलाड़ी भले ही आते जाते रहें। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ रहने के बाद ड्रेसिंग रूम को संबोधित किया। 

विज्ञापन

गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को किया संबोधित 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें गंभीर खिलाड़ियों के साथ अपने विचार साझा कर रहे हैं। गंभीर ने कहा, जिस तरह से यह सीरीज खेली गई है, 2-2 एक बेहतरीन नतीजा है। सभी को बधाई। हमें बेहतर होते रहना है। हम मेहनत करते रहेंगे। हम विभिन्न पहलुओं में अपने खेल में सुधार करेंगे क्योंकि ऐसा करके ही लंबे समय तक क्रिकेट में दबदबा बना सकेंगे। लोग आते जाते रहेंगे लेकिन ड्रेसिंग रूम का कल्चर ऐसा होना चाहिए कि लोग उसका हिस्सा बनना चाहें। हम यही बनाना चाहते हैं। शुभकानाएं। पूरा मजा लो। कुछ दिन का ब्रेक ले सकते हो क्योंकि आप इसके हकदार हो। आपने जो हासिल किया है, आप इसके हकदार हैं।

गंभीर के कोच बनने के बाद भारत का टेस्ट प्रारूप में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। टीम को पिछले साल न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी थी। इसके बाद भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजरी और इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद शुभमन गिल को लाल गेंद के प्रारूप का कप्तान बनाया गया। 

विज्ञापन

ड्रेसिंग रूम में ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को इंपैक्ट प्लेयर आफ द सीरीज पुरस्कार दिया गया जो उन्हें रवींद्र जडेजा ने दिया। सुंदर ने कहा, इंग्लैंड में चार मैच खेलकर अच्छा लगा। मैं हमेशा यहां अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था। एक टीम के रूप में हमने हर दिन यही सोचकर खेला। जो ऊर्जा थी खासकर फील्डिंग में, हम हमेशा एक दूसरे के लिए खड़े थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें