फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: पिछले 17 मैचों में सिर्फ एक बार पावरप्ले में एक से ज्यादा विकेट ले पाया है भारत, न्यूजीलैंड के खिलाफ भी यही हुआ

Mon, 01 Nov 2021 06:49 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पिछले 17 मैचों में भारतीय गेंदबाज सिर्फ एक बार पावरप्ले में एक से ज्यादा विकेट ले पाए हैं। भारत को अपनी इस कमजोरी पर काम करना होगा और जल्दी विकेट चटकाने होंगे। 
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्डकप में अपना दूसरा मैच हार गई है। इस हार के साथ भारतीय टीम का सफर टी-20 विश्व कप में अब मुश्किल हो गया है। टीम को अपने अगले तीन मैच भी जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा। इससे पहले भारत को अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भारतीय गेंदबाज सिर्फ दो विकेट ले पाए। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ एक भी विकेट नहीं चटका पाए थे। इससे पहले भी भारतीय टीम की गेंदबाजी में समस्या रही है। खासकर शुरुआती ओवरों में भारतीय गेंदबाज उतने प्रभावी नहीं रहे हैं। पिछले 17 मैचों में सिर्फ एक बार भारतीय टीम पावरप्ले में एक से ज्यादा विकेट ले पाई है। इसी वजह से इनमें से नौ मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि दो मैचों में सुपर ओवर में टीम इंडिया को जीत मिली है। 

भारत ने अपने पिछले 17 मैच पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले हैं। इन सभी टीमों को भारतीय गेंदबाज शुरुआती झटके देनें में नाकाम रहे हैं। इसी वजह से भारत अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद कई मैच हारा है। 
विज्ञापन


भारत को क्या बदलाव करना जरूरी ? 
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच हारने के बाद भारत को अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा। विराट को अपने गेंदबाजों की हिम्मत बढ़ानी होगी। शमी, वरुण और जडेजा सभी इस विश्व कप में फेल रहे हैं और काफी रन लुटाए हैं। पावरप्ले में विपक्षी टीम आसानी से रन बना रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें